PIB Backgrounder
माय भारत– डिजिटल इंडिया और युवा भारत का संगम
अमृत पीढ़ी का सशक्तिकरण
प्रविष्टि तिथि:
05 JUL 2026 10:59AM by PIB Delhi
मेरा युवा भारत के केंद्र में युवा
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यहां लगभग 65 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। इस युवा आबादी की अपार क्षमता को पहचानते हुए, अक्टूबर 2023 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत (मेरा युवा भारत) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व और नागरिक भागीदारी के अवसर प्रदान करके युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के केंद्र में लाना है।


माय भारत एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए सरकार, शिक्षण संस्थानों, गैर-लाभकारी संगठनों और उद्योग जगत को आपस में जोड़ता है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत भारत के मज़बूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की मदद से यह प्लेटफ़ॉर्म लाखों युवाओं को सीखने और राष्ट्र-निर्माण के अवसरों से जोड़ता है, जिससे देश भर में अधिक समावेशन, पहुंच और भागीदारी सुनिश्चित होती है। इस पहल के माध्यम से, युवा नागरिकों को विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।
अवसरों के माध्यम से अमृत पीढ़ी का सशक्तिकरण
माय भारत, एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। यह डिजिटल तकनीक के साथ व्यक्तिगत रूप से भागीदारी का समावेश करता है। इस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले अवसर इस प्रकार हैं:

डिजिटल माध्यम से स्वयंसेवा
- जून 2026 तक, प्लेटफ़ॉर्म ने स्वच्छता, रक्तदान, खेल, आपदा प्रतिक्रिया और सामुदायिक सेवा के माध्यम से 1.52 लाख से अधिक स्वयंसेवी अवसर प्रदान किए हैं।
- यह ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल स्वयंसेवा प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है जिसमें उपस्थिति, जियो-टैगिंग, प्रमाण-पत्र और प्रभाव के बारे में जानना शामिल है।
क्लासरूम से परे अनुभव-आधारित शिक्षा
- जुलाई 2026 तक, यह प्लेटफ़ॉर्म 24,900 से ज़्यादा एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) ऑफ़र करता है, जो प्रैक्टिकल लर्निंग और वर्कफ़ोर्स के लिए तैयारी को बढ़ावा देते हैं।
- इसके अलावा, अवसरों में सरकारी और निजी संगठनों में इंटर्नशिप, कार्यस्थल पर प्रशिक्षण के लिए अप्रेंटिसशिप और उद्योग जगत का अनुभव प्राप्त करना भी शामिल है।
- यह प्लेटफ़ॉर्म क्विज़ और प्रतियोगिताओं के माध्यम से नागरिक नेतृत्व को प्रोत्साहित करता है और युवाओं को केंद्रीय बजट जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को समझने में सम्मिलित करता है।
नेतृत्व विकास और करियर सपोर्ट
- यह प्लेटफ़ॉर्म विकसित भारत युवा संसद जैसी पहलों के माध्यम से नेतृत्व विकास का अवसर प्रदान करता है, जिससे युवा राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कर सकें और अपने नेतृत्व कौशल को निखार सकें।
- एआई का उपयोग करके रिज़्यूमे बनाने की सुविधा और मेंटरिंग सपोर्ट युवाओं को उनकी पढ़ाई और करियर की संभावनाओं के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।
- शासन, संविधान, नवाचार और लोकनीति पर विभिन्न भाषाओं में डिजिटल क्विज़, जिससे सीखने की प्रक्रिया पारस्परिक हो जाती है।
युवाओं को राष्ट्र से जोड़ने वाली पहल
युवाओं के नेतृत्व में राष्ट्र-निर्माण
- 'माय भारत माय वोट' अभियान ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच सोच-समझकर वोट देने और संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा दिया।
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में 50.42 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिससे यह भारत के सबसे बड़े युवा परामर्श कार्यक्रमों में से एक बन गया।
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) 2026 ने युवाओं को 'विकसित भारत@2047' के लिए विचारों और समाधानों पर चर्चा करने का एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया, जिससे नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण में सार्थक भागीदारी को बढ़ावा मिला।
- यूथ फॉर विकसित भारत– माय भारत यूथ कन्वेंशन 2026 ने अमृत पीढ़ी की आकांक्षाओं और उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए 6,000 से अधिक युवाओं को एकजुट किया।
- 17 जोन में आयोजित नारी शक्ति युवा संसद में 7,000 से अधिक युवतियों ने लोकतांत्रिक संवाद और नीतिगत चर्चाओं में भाग लिया।
स्वयंसेवा और सामाजिक कार्यकलाप
- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवा, भागीदारी और मॉनिटरिंग को सुगम बनाने के लिए माय भारत प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाती है। [1]
- माय भारत के स्वयंसेवकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के दौरान शिक्षण संस्थानों, सामुदायिक केंद्रों और प्रतिष्ठित स्थानों पर योग सत्र आयोजित कर लाखों युवाओं को जोड़ा।
- नशा मुक्त भारत अभियान के माध्यम से, युवा स्वयंसेवक नशा-मुक्त भारत के लिए जागरूकता अभियानों, पुनर्वास कार्यक्रमों और समुदाय तक पहुंचने के कामों में मदद करते हैं।
- 'माय भारत' नागरिक भागीदारी और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए देश भर में पदयात्राओं, स्वच्छता अभियानों और सामुदायिक सेवा गतिविधियों का आयोजन करता है।
सीमाओं से परे युवाओं की आवाज़ें
- विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम ने युवाओं को भारत के सीमावर्ती गांवों में जीवन का अनुभव करने का अवसर दिया, जिससे राष्ट्रीय एकता और ज़मीनी स्तर की भागीदारी को बढ़ावा मिला।
- 21 मार्च 2026 को शुरू की गई माय भारत पॉडकास्ट सीरीज़ में सक्रिय नागरिकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरक हस्तियों और बदलाव लाने वालों के साथ बातचीत की गई है।
- माय भारत ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) युवा मंच 2026 में भारतीय युवाओं की भागीदारी को संभव बनाया। इससे युवा नेताओं को वैश्विक नीतिगत चर्चाओं में भारत का पक्ष रखने का अवसर मिला।
माय भारत डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रहा है
माय भारत दिखाता है कि कैसे तकनीक देश भर में युवाओं की भागीदारी को आसान, स्वीकृत और भविष्य के अनुरूप बना रही है।
भागीदारी और मान्यता
- माय भारत ने 4 जून 2026 को 390,812 सत्यापित प्रतिभागियों के साथ "एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज़ में भाग लेने वाले सबसे अधिक यूज़र्स" का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- यह पोर्टल स्वयंसेवा, शिक्षण कार्यक्रमों और नागरिक जुड़ाव को मान्यता देने वाले डिजिटल बैज, प्रमाण-पत्र और सत्यापित भागीदारी रिकॉर्ड प्रदान करता है।
डिजिटल शासन, आपकी जेब में
- 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध माय भारत मोबाइल ऐप्लिकेशन को 2 जुलाई 2026 तक 1 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
- एक बार के पंजीकरण से पूरे देश में अवसरों, लर्निंग रिसोर्स, डिजिटल सर्टिफिकेट और सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है।
भविष्य के अनुरूप प्लेटफ़ॉर्म
- माय भारत 2.0 युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बहुभाषी प्रौद्योगिकियों, ओपन एपीआई और डिजिटल प्रमाण-पत्रों (क्रेडेंशियल्स) के माध्यम से युवाओं की भागीदारी के तरीके को बदल रहा है।
- यह प्लेटफ़ॉर्म विकसित भारत@2047 के अनुरूप, तकनीक-आधारित शासन के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक युवाओं को सशक्त बनाने के भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
भविष्य के अनुरूप 'मेरा युवा भारत' का निर्माण
डिजिटल इंडिया के अनुरूप बना, माय भारत पोर्टल 'अमृत पीढ़ी' को राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने और भारत को एक विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
भारत के 'विकसित भारत@2047' की ओर बढ़ने के साथ, माय भारत युवाओं के लिए देश का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनने के लिए तैयार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बहुभाषी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके, यह प्लेटफ़ॉर्म स्वयंसेवा और अनुभव-आधारित सीखने के अवसरों तक पहुंच को और बढ़ाएगा।
संदर्भ
माय भारत पोर्टल
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Click To See In PDF
PIB Research
***
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2281202)
आगंतुक पटल : 479