सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 06 JUL 2026 9:38PM by PIB Delhi

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन  (बीजेआरएनएफ) की ओर से बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर  आज नई दिल्ली के दिल्ली गेट स्थित समता स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद नई दिल्ली में 6, कृष्णा मेनन मार्ग पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस समारोह में सांसद, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और बाबू जगजीवन राम के अनुयायी भी शामिल हुए।

बाबू जगजीवन राम एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता और विशिष्ट राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने हाशिए पर पड़े वंचित लोगों के उत्थान और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर 35 साल की अपनी शानदार जनसेवा के दौरान उन्होंने भारत के विकास में अहम योगदान दिया।

खाद्य और कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने हरित क्रांति को आगे बढ़ाने और देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री रूप में उनके अनुकरणीय नेतृत्व ने भारत की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश के उदय में अहम भूमिका निभाई।

बाबू जगजीवन राम का जीवन और विरासत राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

बाबू जगजीवन राम नैशनल फाउंडेशन ने उनके आदर्शों और न्यायसंगत एवं समावेशी समाज के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/BJRFHomageCeremonyHon'bleSpeakerShriOmBirla-3-July06DCZE.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/BJRNFHomageCeremony-1-July06C5YS.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/BJRNFHomageCeremony-2-July06ZA4R.jpg

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2281866) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada