भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 07 JUL 2026 6:21PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन, सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) में हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) के साथ इसके विलय से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता कंपनी भारत में पंजीकृत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसकी औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मौजूदगी है।

लक्ष्य कंपनी भारत में पंजीकृत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसकी अनौपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मौजूदगी है।

इस संबंध में, आयोग का विस्तृत आदेश शीघ्र ही आएगा।

*****

पीके/केसी/आर  / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2282220) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil