राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड के लोहरदगा जिले में एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास में चार छात्राओं को सांप के काटने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया, इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई
कथित तौर पर, छात्रों को सोते समय सांप ने काट लिया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी
रिपोर्ट में घायल छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी जानकारी मिलने की उम्मीद है
प्रविष्टि तिथि:
13 JUL 2026 1:53PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें 7 जुलाई 2026 को झारखंड के लोहरदगा जिले में एक उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय के छात्रावास में चार छात्राओं को सांप के काटने की खबर है। इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रावास के निचली मंजिल के कमरे में रात के खाने के बाद सो रही छात्राओं को सांप ने काट लिया।
आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट की बातें सही हैं, तो यह छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायल छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति को शामिल किए जाने की उम्मीद है।
10 जुलाई 2026 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल छात्राओं में से एक की हालत गंभीर है और उसे विशेष उपचार के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था।
***
पीके/केसी/एके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2284115)
आगंतुक पटल : 126