वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2026 5:11PM by PIB Jaipur

वित्तीय सेवाएँ विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ECLGS 5.0 योजना पर संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वाधान में दिनांक 15 जुलाई 2026 को  राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य वैश्विक संकट, विशेषकर हालिया पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित MSME एवं गैर MSME उद्यमों को अतिरिक्त कार्यशील पूंजी हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी गतिविधियों की निरंतरता बनी रहे, रोजगार सुरक्षित रहे और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत हो।

योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने ₹2.55 लाख करोड़ की गारंटी युक्त ऋण सहायता का प्रावधान किया है जो 31 मार्च 2027 तक उपलब्ध है। MSME क्षेत्र को 100% गारंटी कवरेज तथा गैर-MSME एवं एयरलाइन सेक्टर को 90% गारंटी कवरेज प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्रत्येक सुविधा केवल एक वित्तीय लेन-देन नहीं है, बल्कि यह एक व्यवसाय को संबल, एक परिवार को सुरक्षा और एक सपने को साकार करने का प्रतीक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, ग्राहकों की पहुँच को सरल बनाना और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रिज़र्व बैंक, नाबार्ड, MSME विभाग सहित  विभिन्न बैंकों के राज्य प्रमुख, व्यापार संघ एवं उद्यमी सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम में नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) तथा पब्लिक सेक्टर बैंक्स एलायंस (PSB Alliance) के अधिकारी ECLGS 5.0 योजना पर प्रस्तुतीकरण करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को योजना की मुख्य विशेषताओं और लाभों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, विभिन्न बैंकों के ग्राहक/लाभार्थियों को इस योजना मेन लाभान्वित भी किया जायेगा तथा प्रतिभागियों को योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।

 


(रिलीज़ आईडी: 2284171) आगंतुक पटल : 87