रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2026 5:36PM by PIB Jaipur

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए 12 जुलाई 2026 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणामो की घोषणा की।यह परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर (ट्रेडसमैन) 10वी और 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस)। सैनिक तकनीकी (एनए/एनए चिकित्सा), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद) और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए आयोजित की गयी थी।

 मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीदवारों से अगले वर्ष के लिए अच्छी तैयारी करने का आग्रह किया। भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के रूप में सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बाद दूसरे चरण में भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाता है, जहाँ चयनित उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा में मेरिट के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम और भर्ती रैलियों में आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी।

भर्ती वर्ष 2027 के लिए पहली रैली जुलाई 2026 में सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा उदयपुर में भर्ती रैली के साथ शुरू होगी। 


(रिलीज़ आईडी: 2284178) आगंतुक पटल : 53