सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेवा उत्पादन सूचकांक (आईएसपी) की पहली सब सेक्टोरल ट्रायल सीरीज जारी (आधार वर्ष 2024-25)

प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2026 4:00PM by PIB Delhi

 

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अप्रैल 2026 के लिए 19 उप-क्षेत्रों के लिए सेवा उत्पादन सूचकांक का पहला संस्करण जारी किया है।
  • इसके बाद हर महीने की 29 तारीख को सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी जारी किया जाएगा।
  • ये 19 उप-क्षेत्र, सेवा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से हैं।
  • उप-क्षेत्रीय आईएसपी की स्थिरता और स्थिति अनुकूल सक्षमता का अध्ययन और सेवाओं के समग्र कवरेज में सुधार के बाद समग्र आईएसपी की जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने व्यापक आर्थिक संकेतकों के एक भाग के रूप में, 2024-25 को आधार वर्ष मानते हुए 19 उप-क्षेत्रों के सेवा उत्पादन सूचकांक जारी करना आरंभ किया है। सेवा उत्पादन सूचकांक का पहला सेट अप्रैल 2026 के लिए जारी किया जा रहा है। यह सूचकांक भारत की सांख्यिकीय प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और सेवा क्षेत्र मापन में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की आधे से अधिक आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है। उप-क्षेत्रीय आईएसपी के जारी होने से पहली बार भारत के औपचारिक सेवा क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत कवरेज के साथ अल्पकालिक उतार-चढ़ाव का मासिक मापन उपलब्ध होगा।

सेवा उत्पादन सूचकांक पर मई 2025 में गठित तकनीकी सलाहकार समिति ने आईएसपी संकलन पर वैचारिक और कार्यप्रणाली संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें शैक्षणिक क्षेत्र और उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के अलावा, संबंधित सेवा क्षेत्रों से जुड़े मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे। टीएसी-आईएसपी की रिपोर्ट 7 जुलाई, 2026 को जारी की गई और अब यह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है:

https://www.mospi.gov.in/uploads/publications_reports/publications_reports1783419546476_3d453f5e-f7cd-488e-9e72-1bc575b2f236_Report_TAC_ISP.pdf

मुख्य विशेषताएं

  • अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 में 19 उप-क्षेत्रों में से 14 में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज,
  • अप्रैल 2026 में लगभग सभी श्रेणियों में सकारात्मक वृद्धि,
  • अप्रैल 2026 में मजबूत वृद्धि दर्ज करने वाले शीर्ष उप-क्षेत्र आवास और खाद्य (37.2 प्रतिशत), खुदरा व्यापार (30.8 प्रतिशत), प्रशासनिक और सहायक सेवाएं (28.7 प्रतिशत) और रियल एस्टेट-भूमि और उस पर बनी स्थायी संपत्तियां (27.7 प्रतिशत) हैं।

अप्रैल 2026 में अप्रैल 2025 की तुलना में आईएसपी के उप-क्षेत्रवार रुझान नीचे दिए गए हैं:

क्रमांक

व्यापक उप-क्षेत्र

आईएसपी अप्रैल, 2025

आईएसपी अप्रैल, 2026

अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 में वृद्धि

1

थोक व्यापार

104.0

119.87

15.3 प्रतिशत

2

खुदरा व्यापार

105.1

137.50

30.8 प्रतिशत

3

मरम्मत सेवाएं

100.6

119.93

19.2 प्रतिशत

4

आवास और भोजन

100.7

138.14

37.2 प्रतिशत

5

रेल परिवहन

100.0

99.59

-0.4 प्रतिशत

6

सड़क परिवहन

93.1

110.34

18.5 प्रतिशत

7

जल परिवहन

99.2

104.87

5.7 प्रतिशत

8

वायु परिवहन

104.5

89.90

-13.9 प्रतिशत

9

परिवहन के लिए भंडारण और सहायक गतिविधियां

95.6

112.97

18.2 प्रतिशत

10

डाक और कूरियर

96.1

99.25

3.3 प्रतिशत

11

दूरसंचार

96.9

118.94

22.8 प्रतिशत

12

सूचना और प्रसारण

111.2

113.95

2.5 प्रतिशत

13

बैंकिंग

106.9

119.88

12.2 प्रतिशत

14

बीमा

95.9

110.88

15.6 प्रतिशत

15

रियल एस्टेट

93.8

119.76

27.7 प्रतिशत

16

आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं

97.4

112.16

15.2 प्रतिशत

17

अनुसंधान एवं विकास सहित व्यावसायिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं

91.2

106.26

16.5 प्रतिशत

18

प्रशासनिक और सहायक सेवाएं

93.6

120.37

28.7 प्रतिशत

19

कला, मनोरंजन और मनोविनोद सेवाएं

109.6

127.53

16.4 प्रतिशत

2025-26 के लिए मासिक और वार्षिक उप-क्षेत्रीय ट्रायल, आईएसपी अनुलग्नक 1 में दिए गए हैं।

उप-क्षेत्रीय ट्रायल आईएसपी की 2024-25 की तुलना में 2025-26 के लिए मासिक और वार्षिक वृद्धि दरें अनुलग्नक 2 में दी गई हैं।

सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी की प्रमुख विशेषताएं

आधार वर्ष और कार्यक्षेत्र एवं कवरेज

ट्रायल के लिए निर्धारित औद्योगिक सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) का आधार वर्ष 2024-25 है। राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण-एनआईसी, 2025, भारत की अर्थव्यवस्था में होने वाली सभी आर्थिक गतिविधियों का व्यापक और समकालीन वर्गीकरण प्रदान करता है। एनआईसी, 2025 के खंड जी से खंड वी के अंतर्गत क्षेत्र सेवा क्षेत्र के दायरे में आते हैं। माल और सेवा कर-जीएसटी और प्रशासनिक आंकड़ों जैसे डेटा स्रोतों के आधार पर, आईएसपी में केवल औपचारिक क्षेत्र के उद्यम ही शामिल होंगे। इसी अनुरूप आईएसपी में वे सेवाएं शामिल नहीं हैं जो मुख्य सरकारी गतिविधियों से संबंधित हैं या गैर-बाजार गतिविधियों और अनौपचारिक क्षेत्र द्वारा संचालित हैं।

डेटा स्रोत

आईएसपी डेटा स्रोतों की प्रकृति और उपलब्धता के आधार पर सब-सेक्टोरल-उप-क्षेत्रीय आईएसपी के संकलन के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण अपनाया गया है। तीन प्रमुख डेटा स्रोत हैं:

हवाई परिवहन, रेल परिवहन, जल परिवहन (माल ढुलाई), बैंकिंग और बीमा के आईएसपी के लिए प्रशासनिक/द्वितीयक डेटा;

 

थोक व्यापार, खुदरा व्यापार, मरम्मत और रखरखाव, आवास और भोजन, सड़क परिवहन, जल परिवहन (यात्री), भंडारण और परिवहन संबंधी सहायक गतिविधियां, डाक और कूरियर, दूरसंचार, सूचना और प्रसारण, अचल संपत्ति, आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं, अनुसंधान एवं विकास सहित व्यावसायिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं, प्रशासनिक और सहायक सेवाएं और कला, मनोरंजन और मनोविनोद संबंधी गतिविधियों के लिए जीएसटी डेटा; निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के आंकड़ों का उपयोग एनआईसी के 2/3-अंकीय स्तर प्रदान करने के लिए किया जाता है।

अपस्फीतिकारक-डिफ्लेटर

आईएसपी संकलन के लिए, थोक व्यापार के लिए थोक मूल्य सूचकांक को अपस्फीतिकारक के रूप में उपयोग किया जाता है, और अन्य उप-क्षेत्रों के लिए, या तो उप-क्षेत्र विशिष्ट उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का उपयोग किया गया है या उपयुक्त उप-क्षेत्र के लिए उपलब्ध निकटतम मिलान का चयन किया गया है। मरम्मत एवं रखरखाव, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-सीपीआई-सामान्य को अपस्फीतिकारक के रूप में उपयोग किया गया है। जिन क्षेत्रों में इस प्रकार की मैपिंग उपलब्ध नहीं है, वहां सीपीआई-सेवाओं को अपस्फीतिकारक के रूप में उपयोग किया गया है। उप-क्षेत्रवार अपस्फीतिकारों की सूची अनुलग्नक 3 में दी गई है।

टिप्पणियां:

  1. मासिक सेवा उत्पादन सूचकांक को प्रायोगिक आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। परीक्षण श्रृंखला के प्रकाशन से सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय को डेटा की गुणवत्ता की जांच करने, इसे जांचने और हितधारकों और उपयोगकर्ताओं से प्रतिक्रिया प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
  2. रेलवे, बैंकिंग और बीमा उप-क्षेत्रों के सूचकांक अनंतिम मासिक आंकड़ों पर आधारित हैं और इनमें वार्षिक आधार पर संशोधन किया जाएगा।
  3. यह प्रेस विज्ञप्ति मंत्रालय की वेबसाइट - http://www.mospi.gov.in पर भी उपलब्ध है ।
  4. आईएसपी का डेटा https://esankhyiki.mospi.gov.in पर भी उपलब्ध है।

अनुलग्नक-1

वर्ष 2025-26 के लिए मासिक और वार्षिक सेवा उत्पादन सूचकांक उप-क्षेत्रीय ट्रायल सीरीज

क्रमांक

व्यापक उप-क्षेत्र

अप्रैल

मई

जून

जुलाई

अगस्त

सितम्बर

अक्टूबर

नवंबर

दिसंबर

जनवरी

फ़रवरी

मार्च

वार्षिक औसत

2025-26

1

थोक व्यापार

104.0

113.8

106.6

113.1

111.5

133.9

136.7

117.5

127.8

143.6

132.1

142.0

123.6

2

खुदरा व्यापार

105.1

121.9

117.0

118.2

116.1

133.8

153.1

122.3

138.7

145.4

138.7

155.4

130.5

3

मरम्मत सेवाएं

100.6

111.5

111.7

133.0

111.2

125.1

140.0

114.7

122.0

134.5

110.0

187.4

125.1

4

आवास और भोजन

100.7

116.9

128.2

127.9

129.9

124.7

136.7

148.2

166.9

150.2

148.5

148.3

135.6

5

रेल परिवहन

100.0

103.8

102.1

98.7

101.9

97.5

99.6

100.9

105.7

107.5

99.9

112.4

102.5

6

सड़क परिवहन

93.1

120.6

119.9

120.3

117.4

130.5

115.4

116.8

130.8

128.9

124.9

153.1

122.6

7

जल परिवहन

99.2

104.7

101.4

99.9

99.7

98.9

102.0

108.0

111.1

113.0

102.3

113.6

104.5

8

वायु परिवहन

104.5

102.8

97.1

95.9

98.7

95.4

105.0

113.3

113.3

117.3

107.0

102.0

104.4

9

परिवहन के लिए भंडारण और सहायक गतिविधियां

95.6

112.0

114.8

116.4

114.1

120.5

119.0

117.4

131.4

126.6

121.3

151.7

120.1

10

डाक और कूरियर

96.1

99.0

98.4

98.8

101.0

96.4

99.4

88.2

98.7

97.3

91.9

110.7

98.0

11

दूरसंचार

96.9

102.7

107.9

109.4

108.0

110.4

112.0

109.6

118.0

118.6

112.3

121.0

110.6

12

सूचना और प्रसारण

111.2

109.2

119.6

109.8

91.9

105.2

107.4

86.5

120.2

109.5

99.8

142.1

109.4

13

बैंकिंग

106.9

107.2

108.9

108.6

108.8

112.0

110.8

111.9

115.0

115.8

117.2

121.0

112.0

14

बीमा

95.9

88.7

107.1

114.0

92.6

118.0

105.6

96.1

116.0

116.9

96.9

168.1

109.6

15

रियल एस्टेट

93.8

96.2

95.4

106.0

98.0

110.4

105.4

102.5

115.3

116.2

121.3

133.0

107.8

16

आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं

97.4

99.0

115.3

107.6

102.3

121.4

109.7

107.7

137.4

111.7

109.2

146.5

113.8

17

अनुसंधान एवं विकास सहित व्यावसायिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं

91.2

100.6

112.5

105.3

98.8

116.5

111.7

108.5

127.5

109.4

106.0

166.8

112.9

18

प्रशासनिक और सहायक सेवाएं

93.6

101.2

106.4

111.3

105.0

120.4

115.2

104.0

122.9

115.9

106.6

156.5

113.3

19

कला, मनोरंजन और मनोविनोद सेवाएं

109.6

138.4

112.4

105.3

117.2

98.5

120.1

98.2

131.5

119.8

110.1

147.6

117.4

अनुलग्नक 2

वर्ष 2025-26 के लिए आईएसपी की उप-क्षेत्रीय मासिक और वार्षिक वृद्धि

क्रमांक

व्यापक उप-क्षेत्र

अप्रैल

मई

जून

जुलाई

अगस्त

सितम्बर

अक्टूबर

नवंबर

दिसंबर

जनवरी

फ़रवरी

मार्च

वार्षिक औसत

2025-26

1

थोक व्यापार

4.0 प्रतिशत

13.8 प्रतिशत

6.6 प्रतिशत

13.1 प्रतिशत

11.5 प्रतिशत

33.9 प्रतिशत

36.7 प्रतिशत

17.5 प्रतिशत

27.8 प्रतिशत

43.5 प्रतिशत

32.1 प्रतिशत

42.0 प्रतिशत

23.6 प्रतिशत

2

खुदरा व्यापार

5.1 प्रतिशत

21.9 प्रतिशत

17.0 प्रतिशत

18.2 प्रतिशत

16.1 प्रतिशत

33.8 प्रतिशत

53.1 प्रतिशत

22.3 प्रतिशत

38.7 प्रतिशत

45.4 प्रतिशत

38.7 प्रतिशत

55.4 प्रतिशत

30.5 प्रतिशत

3

मरम्मत सेवाएं

0.6 प्रतिशत

11.5 प्रतिशत

11.7 प्रतिशत

33.0 प्रतिशत

11.2 प्रतिशत

25.1 प्रतिशत

40.0 प्रतिशत

14.7 प्रतिशत

22.0 प्रतिशत

34.5 प्रतिशत

10.0 प्रतिशत

87.4 प्रतिशत

25.1 प्रतिशत

4

आवास और भोजन

0.7 प्रतिशत

16.9 प्रतिशत

28.1 प्रतिशत

27.9 प्रतिशत

29.9 प्रतिशत

24.7 प्रतिशत

36.7 प्रतिशत

48.2 प्रतिशत

66.9 प्रतिशत

50.2 प्रतिशत

48.5 प्रतिशत

48.2 प्रतिशत

35.6 प्रतिशत

5

रेल परिवहन

0.0 प्रतिशत

3.8 प्रतिशत

2.1 प्रतिशत

-1.3 प्रतिशत

1.9 प्रतिशत

-2.6 प्रतिशत

-0.4 प्रतिशत

0.9 प्रतिशत

5.7 प्रतिशत

7.5 प्रतिशत

-0.1 प्रतिशत

12.4 प्रतिशत

2.5 प्रतिशत

6

सड़क परिवहन

-6.9 प्रतिशत

20.6 प्रतिशत

19.9 प्रतिशत

20.3 प्रतिशत

17.4 प्रतिशत

30.5 प्रतिशत

15.4 प्रतिशत

16.8 प्रतिशत

30.8 प्रतिशत

28.9 प्रतिशत

24.9 प्रतिशत

53.1 प्रतिशत

22.6 प्रतिशत

7

जल परिवहन

-0.8 प्रतिशत

4.7 प्रतिशत

1.4 प्रतिशत

-0.1 प्रतिशत

-0.3 प्रतिशत

-1.1 प्रतिशत

2.0 प्रतिशत

7.9 प्रतिशत

11.1 प्रतिशत

13.0 प्रतिशत

2.3 प्रतिशत

13.6 प्रतिशत

4.5 प्रतिशत

8

वायु परिवहन

4.5 प्रतिशत

2.8 प्रतिशत

-3.0 प्रतिशत

-4.1 प्रतिशत

-1.3 प्रतिशत

-4.6 प्रतिशत

5.0 प्रतिशत

13.3 प्रतिशत

13.3 प्रतिशत

17.3 प्रतिशत

7.0 प्रतिशत

2.0 प्रतिशत

4.4 प्रतिशत

9

परिवहन के लिए भंडारण और सहायक गतिविधियां

-4.4 प्रतिशत

12.0 प्रतिशत

14.8 प्रतिशत

16.4 प्रतिशत

14.1 प्रतिशत

20.5 प्रतिशत

19.0 प्रतिशत

17.4 प्रतिशत

31.3 प्रतिशत

26.6 प्रतिशत

21.3 प्रतिशत

51.7 प्रतिशत

20.1 प्रतिशत

10

डाक और कूरियर

-4.0 प्रतिशत

-1.0 प्रतिशत

-1.6 प्रतिशत

-1.2 प्रतिशत

0.9 प्रतिशत

-3.6 प्रतिशत

-0.6 प्रतिशत

-11.8 प्रतिशत

-1.3 प्रतिशत

-2.7 प्रतिशत

-8.1 प्रतिशत

10.7 प्रतिशत

-2.0 प्रतिशत

11

दूरसंचार

-3.1 प्रतिशत

2.7 प्रतिशत

7.9 प्रतिशत

9.4 प्रतिशत

8.0 प्रतिशत

10.4 प्रतिशत

12.0 प्रतिशत

9.6 प्रतिशत

18.0 प्रतिशत

18.6 प्रतिशत

12.3 प्रतिशत

21.0 प्रतिशत

10.6 प्रतिशत

12

सूचना और प्रसारण

11.2 प्रतिशत

9.2 प्रतिशत

19.6 प्रतिशत

9.8 प्रतिशत

-8.1 प्रतिशत

5.2 प्रतिशत

7.4 प्रतिशत

-13.5 प्रतिशत

20.2 प्रतिशत

9.5 प्रतिशत

-0.2 प्रतिशत

42.1 प्रतिशत

9.4 प्रतिशत

13

बैंकिंग

6.9 प्रतिशत

7.2 प्रतिशत

8.9 प्रतिशत

8.6 प्रतिशत

8.8 प्रतिशत

12.0 प्रतिशत

10.8 प्रतिशत

11.9 प्रतिशत

15.0 प्रतिशत

15.8 प्रतिशत

17.2 प्रतिशत

21.0 प्रतिशत

12.0 प्रतिशत

14

बीमा

-4.1 प्रतिशत

-11.3 प्रतिशत

7.1 प्रतिशत

14.0 प्रतिशत

-7.4 प्रतिशत

18.0 प्रतिशत

5.6 प्रतिशत

-3.9 प्रतिशत

16.0 प्रतिशत

16.9 प्रतिशत

-3.1 प्रतिशत

68.1 प्रतिशत

9.6 प्रतिशत

15

रियल एस्टेट

-6.2 प्रतिशत

-3.8 प्रतिशत

-4.6 प्रतिशत

6.0 प्रतिशत

-2.0 प्रतिशत

10.4 प्रतिशत

5.4 प्रतिशत

2.5 प्रतिशत

15.3 प्रतिशत

16.2 प्रतिशत

21.3 प्रतिशत

33.0 प्रतिशत

7.8 प्रतिशत

16

आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं

-2.6 प्रतिशत

-1.0 प्रतिशत

15.3 प्रतिशत

7.6 प्रतिशत

2.3 प्रतिशत

21.4 प्रतिशत

9.7 प्रतिशत

7.7 प्रतिशत

37.4 प्रतिशत

11.7 प्रतिशत

9.2 प्रतिशत

46.5 प्रतिशत

13.8 प्रतिशत

17

अनुसंधान एवं विकास सहित व्यावसायिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं

-8.8 प्रतिशत

0.6 प्रतिशत

12.5 प्रतिशत

5.3 प्रतिशत

-1.3 प्रतिशत

16.5 प्रतिशत

11.7 प्रतिशत

8.5 प्रतिशत

27.5 प्रतिशत

9.4 प्रतिशत

6.0 प्रतिशत

66.8 प्रतिशत

12.9 प्रतिशत

18

प्रशासनिक और सहायक सेवाएं

-6.4 प्रतिशत

1.2 प्रतिशत

6.4 प्रतिशत

11.3 प्रतिशत

5.0 प्रतिशत

20.4 प्रतिशत

15.2 प्रतिशत

4.0 प्रतिशत

22.9 प्रतिशत

15.9 प्रतिशत

6.6 प्रतिशत

56.5 प्रतिशत

13.3 प्रतिशत

19

कला, मनोरंजन और मनोविनोद सेवाएं

9.6 प्रतिशत

38.4 प्रतिशत

12.4 प्रतिशत

5.3 प्रतिशत

17.2 प्रतिशत

-1.5 प्रतिशत

20.1 प्रतिशत

-1.8 प्रतिशत

31.5 प्रतिशत

19.8 प्रतिशत

10.1 प्रतिशत

47.6 प्रतिशत

17.4 प्रतिशत

अनुलग्नक 3

अपस्फीतिकारक

क्रमांक

व्यापक क्षेत्र

अपस्फीतिकारक प्रयुक्त

1

थोक व्यापार

थोक मूल्य सूचकांक

2

खुदरा व्यापार*

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - खुदरा

3

मरम्मत और रखरखाव सेवाएं

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सामान्य

4

आवास और भोजन सेवा गतिविधियां

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - रेस्तरां और आवास सेवाएं

5

रेल परिवहन

आवश्यक नहीं

6

सड़क परिवहन

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सड़क मार्ग से यात्री परिवहन

7

जल परिवहन-यात्री

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - समुद्री और अंतर्देशीय जलमार्ग द्वारा यात्री परिवहन

जल परिवहन- माल ढुलाई

आवश्यक नहीं

8

वायु परिवहन

आवश्यक नहीं

9

परिवहन के लिए भंडारण और सहायक गतिविधियाँ

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - परिवहन

10

डाक एवं कूरियर सेवाएं

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - डाक कूरियर और मनी ऑर्डर

11

दूरसंचार

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सूचना एवं संचार

12

सूचना और प्रसारण*

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सूचना और प्रसारण

13

बैंकिंग

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सामान्य

14

बीमा

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सामान्य

15

रियल एस्टेट गतिविधियां

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - आवास के लिए वास्तविक किराया भुगतान (शहरी)

16

आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं*

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सेवाएं

17

अनुसंधान एवं विकास सहित व्यावसायिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं*

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सेवाएं

18

प्रशासनिक और सहायक सेवाएं*

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सेवाएं

19

कला, मनोरंजन और मनोविनोद सेवाएं

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - मनोरंजन, खेल और संस्कृति

 टिप्पणी:

*खुदरा, सूचना और प्रसारण तथा सेवाओं के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मदों की सूची में संबंधित मदों के आधार पर की गई है।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2284586) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu