प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 15 JUL 2026 12:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के रूप में याद किया। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति थिरु के. कामराज जी की अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

श्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया:

थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक दिग्गज और असाधारण जन नेता के रूप में उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के कल्याण जैसे क्षेत्रों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

***

पीके/केसी/बीयू/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2284750) आगंतुक पटल : 149
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam