कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण ने रिवार्ड (आरईडब्ल्यूएआरडी) कार्यक्रम के तहत जल ग्रहण विकास योजना और निगरानी के लिए उपग्रह और ड्रोन आधारित सर्वेक्षण पर विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2026 5:42PM by PIB Delhi

भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के ज्ञान भागीदार के रूप में राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए) ने विश्व बैंक समर्थित रिवार्ड (आरईडब्ल्यूएआरडी- नवीन विकास के माध्यम से कृषि सुदृढ़ता के लिए जल सिंचित क्षेत्रों का कायाकल्प) कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में "जल ग्रहण विकास योजना और निगरानी के लिए उपग्रह और ड्रोन-आधारित सर्वेक्षण" पर एक विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन किया।

डॉ. सुसमा सुधिश्री, तकनीकी विशेषज्ञ (जल ग्रहण विकास) और परियोजना प्रभारी, रिवार्ड, एनआरएए ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुमार शामिल हुए। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय तकनीकी दिशानिर्देश (एनटीजी) में विभिन्न क्षेत्रों में जल ग्रहण विकास योजना, कार्यान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन के लिए उपग्रह-आधारित और ड्रोन-आधारित सर्वेक्षणों के उचित उपयोग पर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया जाना चाहिए।

इस विचार-मंथन में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में राजस्थान सरकार के सचिव और पंचायती राज आयुक्त डॉ . जोगा राम, आईएएस; आंध्र प्रदेश के जल ग्रहण विकास निदेशक श्री वाईवीके शनमुख कुमार, आईएफएस; राजस्थान में जल ग्रहण विकास एवं मृदा संरक्षण (डब्ल्यूडी एंड एससी) निदेशक श्रीमती कमला अग्रवाल; नई दिल्ली के महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एमएनसीएफसी), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में निदेशक डॉ. एस. बंद्योपाध्याय; महाराष्ट्र सरकार की मुख्य अभियंता एवं संयुक्त सचिव (मृदा एवं संरक्षण) सुश्री सुशीला यादव और अन्य राज्यों, राष्ट्रीय संस्थानों, सरकारी विभागों, उद्योगों और गैर सरकारी संगठनों के अधिकारी शामिल हुए।

यह कार्यशाला जल ग्रहण विकास के लिए उपग्रह और ड्रोन प्रौद्योगिकियों की नवीनतम प्रगति और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विचार-मंथन करने और राष्ट्रीय तकनीकी दिशानिर्देश में मानकीकृत पद्धतियों को शामिल करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आयोजित की जा रही है, जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का जल ग्रहण विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 3.0 के लिए एक इनपुट होगा।

***

पीके/केसी/एके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2285669) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil