श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा

प्रविष्टि तिथि: 20 JUL 2026 7:08PM by PIB Delhi

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म श्रमिक, प्रवासी श्रमिक सहित असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीयूडब्ल्यू) तैयार करने के लिए 26 अगस्त, 2021 को ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) का शुभारंभ किया। ई-श्रम पोर्टल पर गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक सहित असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण किया जाता है और उन्हें स्व-घोषणा के आधार पर एक सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) दी जाती है।

14 जुलाई 2026 तक, ई-श्रम पोर्टल पर 31.78 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं।

श्रम और रोजगार  मंत्रालय ने 29 जनवरी 2025 को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए माइक्रोसाइट्स का शुभारंभ किया, ताकि उनकी स्‍वयं की ई-श्रम माइक्रोसाइट के माध्यम से उन्‍हें सशक्त बनाया जा सके और वे स्थानीय आवश्यकताओं और चुनौतियों का प्रभावी तरीके से समाधान कर सकें। ये माइक्रोसाइट्स ई-श्रम सेवाओं को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जिससे श्रमिक पंजीकरण, डेटा अपडेट, सत्यापन और राज्य-विशिष्ट विश्लेषण को सरल बनाया जा सके।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बजट घोषणा 2024-25 के विज़न को ध्‍यान में रखते हुए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एक ही स्‍थान पर लाभ दिलाने के लिए 'ई-श्रम' को 'वन-स्टॉप-सोल्यूशन' के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर 2024 को ई-श्रम – "वन-स्टॉप-सोल्यूशन" की शुरूआत की। ई-श्रम– "वन-स्टॉप-सोल्यूशन" में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा/कल्याणकारी योजनाओं को एक ही पोर्टल यानी ई-श्रम पर एकीकृत किया गया है। इससे ई-श्रम पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंचने और अब तक प्राप्त लाभों को ई-श्रम के माध्यम से देखने की सुविधा मिलती है।

अब तक, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की पंद्रह (15) योजनाओं को ई-श्रम के साथ एकीकृत/मैप किया जा चुका है, ताकि ईश्रम कार्डधारकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ और पहुंच का विस्तार किया जा सके। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएमएसवीएनिधि), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए विकसित भारत-गारंटी (वीबी-जी राम जी), प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई), प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (पीएमएवाई-यू), प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), आदि शामिल हैं।

उपरोक्त के अलावा, ई-श्रम रोजगार के अवसरों के लिए राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस), कौशल विकास के लिए स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच), पेंशन के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के कन्वर्जेंस पोर्टल से जुड़ा हुआ है।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत नामांकित असंगठित श्रमिकों का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।

 

अनुलग्‍नक - I

ई-श्रम पोर्टल पर दिनांक 14.07.2026 तक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण:

क्र.सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

पंजीकरण

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

36,025

2

आंध्र प्रदेश

88,80,562

3

अरुणाचल प्रदेश

2,20,860

4

असम

78,82,288

5

बिहार

3,24,68,736

6

चंडीगढ़

1,92,374

7

छत्तीसगढ

86,67,514

8

दिल्ली

36,73,210

9

गोवा

90,653

10

गुजरात

1,25,87,229

11

हरियाणा

54,43,732

12

हिमाचल प्रदेश

20,31,768

13

जम्मू और कश्मीर

36,63,498

14

झारखंड

98,68,987

15

कर्नाटक

1,11,31,253

16

केरल

61,47,650

17

लद्दाख

36,365

18

लक्षद्वीप

2,876

19

मध्य प्रदेश

1,95,17,182

20

महाराष्ट्र

1,86,61,199

21

मणिपुर

4,75,935

22

मेघालय

3,76,827

23

मिजोरम

73,747

24

नगालैंड

2,48,529

25

ओडिशा

1,37,65,895

26

पुदुचेरी

2,00,131

27

पंजाब

59,82,423

28

राजस्थान

1,55,09,348

29

सिक्किम

51,478

30

तमिलनाडु

98,30,406

31

तेलंगाना

47,05,625

32

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

76,372

33

त्रिपुरा

9,07,613

34

उत्‍तर प्रदेश

8,45,90,721

35

उत्तराखंड

31,24,417

36

पश्चिम बंगाल

2,67,08,321

 

कुल परिणाम

31,78,31,749

 

अनुलग्‍नक- II

ई-श्रम पोर्टल पर दिनांक 14.07.2026 तक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत नामांकित पंजीकृत असंगठित श्रमिकों का विवरण :

योजनाएं

नामांकन

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई)

15,10,06,017

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना (आईजीएनडीपीएस)

1,68,147

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (आईजीएनडब्‍ल्‍यूपीएस)

11,75,748

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी)

24,46,15,089

प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी)

98,40,347

प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (पीएमएवाई-यू)

24,95,467

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई)

2,25,52,084

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)

3,96,28,336

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)

32,04,450

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई)

23,967

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएमएसवीनिधि)

32,66,698

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई)

8,53,50,770

रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए विकसित भारत-गारंटी (वीबी-जी राम जी)

6,20,45,737

यह जानकारी केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे ने आज लोकसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

*****

पीके/केसी/एमके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2286828) आगंतुक पटल : 370
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Punjabi , Malayalam