वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आधार वर्ष 2022-23 के साथ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की नई सीरीज की पहली प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 20 JUL 2026 5:00PM by PIB Delhi

आर्थिक सलाहकार कार्यालय (ओईए), उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) आधार वर्ष 2022-23 के साथ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आईसीआई) की संशोधित सीरीज जारी कर रहा है। यह नई सीरीज, आधार वर्ष 2011-12 वाली मौजूदा ICI सीरीज की जगह लेगी।

मासिक आधारित पर संकलित की जानी वाली आईसीआई को जून 2026 (अनंतिम अनुमान) के लिए जारी किया जा रहा है। अप्रैल 2023 से आईसीआई (आधार वर्ष 2022-23) की पिछली सीरीज ओईए के वेब पोर्टल (https://eaindustry.nic.in/ici_download_data.asp) पर उपलब्ध है।

नई आईसीआई सीरीज (आधार वर्ष 2022-23) की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: -

  1. उत्पादन प्रक्रिया में आयरन ओर (लौह अयस्क) के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल और औद्योगिक विकास में इसके योगदान को देखते हुए, इसे आईसीआई (आधार वर्ष 2022-23) की संशोधित सीरीज में प्रमुख उद्योगों की सूची में एक नई आइटम के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अनुसार, नई सीरीज में प्रमुख उद्योगों की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो गई है।
  2. नई आईसीआई सीरीज में स्टील इंडेक्स तैयार करने के लिए सकल उत्पादन डेटा का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले आईसीआई (2011-12) सीरीज में कुल उत्पादन डेटा का इस्तेमाल होता था। यह बदलाव औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी [1]) के साथ तालमेल बिठाने के लिए किया गया है।
  3. आईसीआई की नई सीरीज में सिर्फ 'कच्चे कोयले' (रॉ कोल) को शामिल किया गया है और 'कोल मिड्लिंग' व 'धुले हुए कोयले' को हटा दिया गया है ताकि दोहरी गिनती से बचा जा सके, क्योंकि कोल मिड्लिंग और धुला हुआ कोयला कच्चे कोयले से ही बनते हैं।
  4. पुरानी प्रक्रिया को अपनाते हुए, आईसीआई (2022–23) सीरीज के वेट आईआईपी (2022–23) सीरीज के संबंधित आइटम के वेट से तय किए गए हैं, जिन्हें 100 के अनुपात में बांटा गया है।
  5. आईआईपी (2022-23) सीरीज में लिंकिंग फैक्टर निकालने के लिए इस्तेमाल किए गए तरीके के अनुसार, आईसीआई (2011-12) और आईसीआई (2022-23) सीरीज के बीच लिंकिंग फ़ैक्टर की गणना भी नीचे दिए गए फॉर्मूले का इस्तेमाल करके की गई है: -

लिंकिंग फैक्टर = 2022-23 के लिए पुरानी सीरीज के मासिक आईसीआई का जियोमेट्रिक मीन (ज्यामितिक माध्य)

2022-23 के लिए नई सीरीज के मासिक आईसीआई का जियोमेट्रिक मीन

इसके अनुसार, प्रमुख उद्योगों के समग्र सूचकांक के लिए लिंकिंग फैक्टर 1.47 है। उपयोगकर्ता इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल करके संबंधित क्षेत्रों के लिए लिंकिंग फैक्टर की गणना कर सकते हैं।

जारी शेड्यूल

किसी संदर्भ माह के लिए आईसीआई का अनंतिम सूचकांक अगले महीने की 20 तारीख को जारी किया जाएगा (अगर उस दिन कामकाज का दिन हो, तो उसी दिन; वरना अगले कामकाजी दिन)। चूंकि नई आईसीआई सीरीज (आधार वर्ष 2022-23) जारी की जा रही है, इसलिए पुरानी सीरीज (आधार वर्ष 2011-12) का सूचकांक बंद कर दिया जाएगा। जुलाई 2026 महीने के लिए आईसीआई गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

जून 2026 के महीने के लिए प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आईसीआई) का अनंतिम अनुमान (आधार वर्ष 2022-23)

जून 2026 के महीने के लिए आईसीआई की मुख्य बातें

  1. जून 2025 की तुलना में, जून 2026 में प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आईसीआई) में साल-दर-साल आधार पर 5.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई (अनंतिम अनुमान)। यह मई 2026 (अंतिम अनुमान) में दर्ज 3.2 प्रतिशत की विकास दर से बेहतर है।
  2. लौह अयस्क, बिजली, सीमेंट, स्टील और कोयले में (साल-दर-साल) क्रमशः 43.9 प्रतिशत, 9.8 प्रतिशत, 9.8 प्रतिशत, 4.6 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत की विकास दर देखी गई, जबकि जून 2026 में प्राकृतिक गैस, कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरकों में नकारात्मक वृद्धि देखी गई।
  3. हाल के महीनों में लौह अयस्क और बिजली आईसीआई की कुल वृद्धि के मुख्य कारक रहे हैं।
  4. अप्रैल-जून 2026 के दौरान आईसीआई की कुल विकास दर 3.6 प्रतिशत (अस्थायी अनुमान) रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.0 प्रतिशत थी।
  5. नीचे दिए गए चार्ट (1 से 4) में पिछले 13 महीनों में आईसीआई और उसकी विकास दर का रुझान, मई और जून 2026 के लिए उद्योग-वार सूचकांक और विकास दरें, और जून 2026 में कुल आईसीआई विकास में क्षेत्र-वार योगदान दिखाया गया है।

चार्ट 1: आईसीआई और विकास दर

(पी)-अनंतिम

चार्ट 2: मई और जून 2026 में क्षेत्र-वार सूचकांक

(पी)-अनंतिम

चार्ट 3: मई और जून 2026 में क्षेत्र-वार विकास दर

(पी)-अनंतिम

चार्ट 4: विकास दर में क्षेत्र-वार योगदान

(पी)-अनंतिम

  1. प्रमुख उद्योगों के सूचकांक और पिछले 13 महीनों की साल-दर-साल (वाईओवाई) वृद्धि दर, अनुलग्नक-I और अनुलग्नक-II में दी गई है। अप्रैल 2023 और उसके बाद के महीनों के लिए आईसीआई को ओईए के वेब पोर्टल (https://eaindustry.nic.in/ici_download_data.asp) पर उपलब्ध कराया गया है।
  2. सालाना और संचयी (क्युमुलेटिव) सूचकांक और साल-दर-साल (वाईओवाई) विकास दर, अनुलग्नक-III और अनुलग्नक-IV में दी गई है।

अनुलग्नक-I

तालिका 1: पिछले 13 महीनों के लिए प्रमुख उद्योगों का सूचकांक

क्षेत्र

कोयला

प्राकृतिक गैस

कच्चा तेल

रिफाइनरी उत्पाद

उर्वरक

स्टील

सीमेंट

बिजली

लौह अयस्क

समग्र सूचकांक

वेट

5.596

3.841

7.43

22.572

2.731

17.584

4.41

30.932

4.905

100.00

जून-25

106.1

101.9

96.6

105.7

105.8

129.6

125.9

118.8

102.9

113.9

जुलाई-25

87.2

104.4

99.3

108.3

113.1

137.0

114.2

123.3

80.9

115.0

अगस्त-25

93.3

104.6

98.2

105.7

114.9

135.9

109.6

119.4

91.1

113.7

सितंबर 25

91.5

100.7

93.3

99.0

109.5

133.0

110.1

115.2

91.5

109.6

अक्टूबर-25

104.1

103.9

96.6

108.9

117.5

131.7

115.4

104.4

115.7

111.0

नवंबर-25

124.6

102.1

93.9

105.1

114.9

131.3

119.0

97.9

134.6

110.0

दिसंबर-25

136.5

103.2

96.5

113.1

116.3

141.4

141.2

110.6

146.5

120.0

जनवरी-26

141.5

102.5

96.2

112.5

115.2

148.1

143.3

114.5

146.7

122.5

फरवरी-26

133.9

91.9

86.7

101.2

103.3

134.7

137.6

107.1

137.3

112.7

मार्च-26

152.9

101.2

95.7

113.1

76.5

149.2

151.1

119.5

160.6

124.9

अप्रैल-26

99.8

98.0

93.4

100.6

82.5

134.3

129.5

122.9

137.1

115.3

मई-26

105.0

99.6

95.8

100.3

101.2

137.5

132.5

131.2

148.5

120.1

जून 26

107.6

94.4

92.5

100.7

102.3

135.6

138.2

130.5

148.1

119.6

जून 2026 का डेटा अनंतिम (अस्थायी) है

अनुलग्नक -II

तालिका 2: पिछले 13 महीनों के लिए आईसीआई की वाईओवाई (साल-दर-साल) विकास दर

क्षेत्र

कोयला

प्राकृतिक गैस

कच्चा तेल

रिफाइनरी उत्पाद

उर्वरक

स्टील

सीमेंट

बिजली

लौह अयस्क

समग्र सूचकांक

क्षेत्र

5.596

3.841

7.43

22.572

2.731

17.584

4.41

30.932

4.905

100.00

वेट

-6.8

-3.0

-0.5

3.3

-1.2

10.2

7.9

-1.2

-16.4

1.1

जून-25

-12.3

-3.3

-0.8

-1.4

1.9

15.7

11.1

3.7

-7.1

3.2

जुलाई-25

10.8

-2.2

-0.7

3.4

4.5

15.3

5.4

4.2

7.9

6.2

अगस्त-25

-1.1

-3.7

-0.7

-3.2

1.7

14.3

5.1

3.1

0.8

3.1

सितंबर 25

-8.4

-5.2

-0.8

5.3

7.4

9.5

5.2

-7.0

8.7

0.8

अक्टूबर-25

2.2

-2.5

-2.6

-0.2

5.5

11.6

15.1

-1.5

19.3

3.5

नवंबर-25

3.7

-4.4

-5.1

-0.3

4.1

11.1

14.0

6.2

22.3

5.6

दिसंबर-25

0.9

-4.9

-5.4

0.4

3.7

13.8

11.3

5.1

12.8

5.2

जनवरी-26

1.4

-5.0

-4.8

-0.4

3.5

9.9

9.1

2.3

8.5

3.2

फरवरी-26

-4.0

-3.7

-5.3

0.9

-24.6

9.6

4.7

0.8

33.3

2.9

मार्च-26

-9.0

-4.2

-3.2

-0.2

-8.5

4.7

8.3

5.5

12.5

2.7

अप्रैल-26

-9.5

-5.0

-4.2

-8.2

-1.0

5.1

8.4

11.2

19.0

3.2

मई-26

1.4

-7.4

-4.2

-4.7

-3.3

4.6

9.8

9.8

43.9

5.0

जून 2026 का डेटा अनंतिम (अस्थायी) है

अनुलग्नक - III

तालिका3: प्रमुख उद्योगों का सालाना सूचकांक

क्षेत्र

कोयला

प्राकृतिक गैस

कच्चा तेल

रिफाइनरी उत्पाद

उर्वरक

स्टील

सीमेंट

बिजली

लौह अयस्क

समग्र सूचकांक

वेट

5.596

3.841

7.43

22.572

2.731

17.584

4.41

30.932

4.905

100.00

2023-24

111.7

106.1

100.6

103.6

103.7

113.6

108.9

107.1

107.3

107.2

2024-25

117.3

105.7

98.4

106.5

106.7

121.8

115.9

112.6

112.2

111.8

2025-26

116.4

102.0

95.8

106.9

106.6

135.9

125.8

113.8

121.2

115.2

अप्रैल-जून 25

110.6

103.0

97.7

105.2

99.4

129.6

122.6

117.8

116.5

114.2

अप्रैल-जून26

104.1

97.3

93.9

100.5

95.3

135.8

133.4

128.2

144.6

118.3

अप्रैल-जून 2026 का डेटा अनंतिम है

अनुलग्नक-IV

तालिका 3: प्रमुख उद्योगों के सालाना सूचकांक की साल-दर-साल (वाईओवाई) विकास दर

क्षेत्र

कोयला

प्राकृतिक गैस

कच्चा तेल

रिफाइनरी उत्पाद

उर्वरक

स्टील

सीमेंट

बिजली

लौह अयस्क

समग्र सूचकांक

वेट

5.596

3.841

7.43

22.572

2.731

17.584

4.41

30.932

4.905

100.00

2024-25

5.0

-0.3

-2.2

2.8

2.9

7.3

6.4

5.2

4.6

4.3

2025-26

-0.7

-3.6

-2.7

0.4

-0.1

11.6

8.5

1.0

8.0

3.0

अप्रैल-जून 25

-0.2

-2.7

-1.8

0.0

-3.8

9.4

7.3

-1.5

-5.1

1.0

अप्रैल-जून 26

-5.8

-5.5

-3.9

-4.5

-4.1

4.8

8.8

8.9

24.1

3.6

अप्रैल-जून 2026 का डेटा अनंतिम

***

पीके/केसी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2287530) आगंतुक पटल : 47
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati