रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

2014-26 (मई, 2026 तक) की अवधि के दौरान भारतीय रेल पर 14,451 निर्मित ऊपरी/निचले सड़क पुलों का निर्माण, 1612 राजस्थान में बनाए गए

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 3:57PM by PIB Jaipur

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखित जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेल पर समपारों के स्थान पर ऊपरी/निचले सड़क पुलों के कार्यों की स्वीकृति एक सतत् और गतिशील प्रक्रिया है। ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है और गाड़ी परिचालन में संरक्षा पर उनके प्रभाव, गाड़ियों की गतिशीलता एवं सड़क उपयोगकर्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव और व्यवहार्यता आदि के आधार पर शुरू किया जाता है।

2004-14 की तुलना में 2014-26 (मई, 2026 तक) की अवधि के दौरान भारतीय रेल पर निर्मित ऊपरी/निचले सड़क पुलों की संख्या निम्नानुसार है

अवधि

निर्मित ऊपरी/निचले सड़क पुल

2004-14

4,148 अदद

2014-26 (मई, 26 तक)

14,451 अदद (राजस्थान राज्य में 1,612 अदद)

01.04.2026 की स्थिति के अनुसार, भारतीय रेल में बड़ी लाइन नेटवर्क पर 15,689 अदद चौकीदार वाले समपार हैं। इनमें से 764 अदद चौकीदार वाले समपार राजस्थान राज्य में स्थित हैं, जिनमें से 16 अदद चौकीदार वाले समपार झुंझुनू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

01.06.2026 की स्थिति के अनुसार, भारतीय रेल पर लगभग 1,17,492 करोड़ रुपए की लागत पर 4,993 अदद ऊपरी/निचले सड़क पुलों के कार्यों को स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से राजस्थान राज्य में लगभग 6,137 करोड़ रुपए की लागत पर 618 अदद ऊपरी/निचले सड़क पुलों के कार्य शामिल हैं।

झुंझुनू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में, पिछले तीन वर्षों में 02 अदद ऊपरी/निचले सड़क पुलों का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा, लगभग 112 करोड़ रुपए की लागत पर 12 अदद ऊपरी/निचले सड़क पुलों कार्यों को स्वीकृत किया गया है, जो योजना और निष्पादन के विभिन्न चरणों में हैं। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं.

समपारों का विवरण

ऊपरी/निचले सड़क पुल

कार्य की लागत (लगभग करोड़ रुपए में)

टिप्पणियाँ

1

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 306/0-1 पर समपार-270

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

2

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 337/7-8 पर समपार-294

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

3

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 344/6-7 पर समपार-303

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

4

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 270/6-7 पर समपार-231

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

5

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 276/2-3 पर समपार-237

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

6

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 278/7-8 पर समपार-240

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

7

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 279/9-280/0 पर समपार-241

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

8

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 304/1-2 पर समपार-268

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

9

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 325/4-5 पर समपार-288

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

10

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 331/9-332/0 पर समपार-292

आरयूबी

2

सामान्य व्यवस्था आरेख तैयार करने के लिए साइट की व्यवहार्यता जांच शुरू की गई है।

11

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 301/1-2 पर समपार-265

आरओबी

49

निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

12

सीकर-लोहारु रेलखंड पर कि.मी. 304/5-6 पर समपार-269

आरओबी

43

सामान्य व्यवस्था आरेख संबंधी कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रत्येक समपार की रेलगाड़ी वाहन इकाई, गाड़ी परिचालन पर समपार के प्रभाव, तकनीकी व्यवहार्यता और स्थानीय संदर्भ में समपार के महत्व के आधार पर ऊपरी/निचले सड़क पुलों के कार्यों की स्वीकृति को प्राथमिकता दी जाती है। इन कार्यों को उनकी प्राथमिकता, व्यवहार्यता और निधि की उपलब्धता के आधार पर चरणों में शुरू किया जाता है।

ऊपरी/निचले सड़क पुल संबंधी कार्यों का पूरा होना और चालू होना समपारों को समाप्त करने के सहमति प्रदान करने हेतु राज्य सरकारों से सहयोग, पहुँच संरेखण का निर्धारण, सामान्य व्यवस्था आरेख का अनुमोदन, भूमि अधिग्रहण, अतिक्रमण हटाना, अतिलंघी साधनों का स्थानांतरण, विभिन्न प्राधिकरणों से सांविधिक स्वीकृति, परियोजना क्षेत्र/कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था, जलवायु परिस्थितियों के कारण विशिष्ट परियोजना/क्षेत्र के लिए वर्ष में कार्य के अनुकूल अवधि आदि जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। ये सभी कारक परियोजनाओं/निर्माण कार्यों के पूरा होने के समय को प्रभावित करते हैं। 

(रिलीज़ आईडी: 2287680) आगंतुक पटल : 35