कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के पारितंत्र का विस्तार और आधुनिकीकरण

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 3:58PM by PIB Delhi

देशभर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की संख्या वर्ष 2014 के 9,642 से बढ़कर वर्ष 2026 में 13,856 हो गई है तथा इन संस्थानों में सीटों की संख्या सत्र 2014-15 में 17,42,986 से बढ़कर वर्तमान में 20,07,580 हो गई है। वर्ष 2014 तथा वर्ष 2026 में आईटीआई की राज्य-वार संख्या तथा आईटीआई में सीटों की संख्या संबंधी विवरण अनुलग्नक-1 में दिया गया है।

उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) का उद्देश्य देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण की समग्र गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता को सुदृढ़ करना है। इस योजना का कुल परिव्यय ₹60,000 करोड़ है, जिसमें केंद्रीय हिस्सेदारी ₹30,000 करोड़, राज्य हिस्सेदारी ₹20,000 करोड़ तथा उद्योग हिस्सेदारी ₹10,000 करोड़ है।

इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित दो घटक शामिल हैं :

(i) घटक-Iहब एवं स्पोक मॉडल के अंतर्गत 1,000 राजकीय आईटीआई (200 हब आईटीआई एवं 800 स्पोक आईटीआई) का उन्नयन, जिसमें स्मार्ट कक्षाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल सामग्री तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए पाठ्यक्रमों की व्यवस्था शामिल है।

(ii) घटक-IIभुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर तथा लुधियाना स्थित पाँच राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) की क्षमता वृद्धि, जिसमें वैश्विक साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षकों के उन्नत प्रशिक्षण तथा पाठ्यक्रम विकास पर विशेष बल देते हुए सेक्टर-विशिष्ट राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना शामिल है।

मंत्रिमंडल की स्वीकृति के अनुसार, पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत आईटीआई का चयन संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों द्वारा उद्योग के परामर्श से किया जाता है, ताकि उभरती कौशल आवश्यकताओं तथा स्थानीय औद्योगिक क्षमता के अनुरूप उनका चयन सुनिश्चित किया जा सके। तदनुसार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों को उद्योग भागीदारों के सहयोग से आईटीआई के उन्नयन हेतु अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने होते हैं।

इसके अलावा, पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत उद्योग-संचालित विशेष प्रयोजन साधन (एसवीपी) आईटीआई के उन्नयन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं तथा स्थानीय उद्योग की आवश्यकताओं तथा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खनन, विनिर्माण तथा अन्य क्षेत्रों में पाठ्यक्रमों की पुनर्रचना, प्रशिक्षण प्रदायगी मॉडल, अवसंरचना उन्नयन तथा उद्योग में व्यावहारिक अनुभव से संबंधित अपेक्षित उपायों का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए अधिकार सम्पन्न हैं। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) द्वारा शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के अंतर्गत 32 नव युगीन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इन 32 नव युगीन पाठ्यक्रमों की सूची अनुलग्नक-2 में दी गई है।

 

अनुलग्नक-1

दिनांक 22.07.2026 को पूछे जाने वाले राज्य सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 442 के भाग (क) तथा (ख) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

 

तालिका 1: आईटीआई की संख्या (वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में) तथा आईटीआई में सीटों की संख्या (सत्र 2014-15 और वर्तमान) का राज्य-वार विवरण।

 

राज्य का नाम

आईटीआई की संख्या

सीटों की संख्या

वर्ष 2014 में

वर्तमान स्थिति के अनुसार

वर्ष 2014-15

आज तक की तिथि के अनुसार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2

4

544

1,064

आंध्र प्रदेश

467

520

1,09,948

80,640

अरुणाचल प्रदेश

5

10

660

1,424

असम

25

47

5,048

8,788

बिहार

706

1336

1,32,436

1,66,852

चंडीगढ़

2

3

904

1,304

छत्तीसगढ

147

221

21,060

32,668

दिल्ली

36

36

12,432

15,120

गोवा

12

13

3,320

3,920

गुजरात

313

474

82,856

1,13,268

हरियाणा

172

358

33,488

82,048

हिमाचल प्रदेश

198

262

28,180

31,656

जम्मू और कश्मीर

35

56

3,776

12,432

झारखंड

191

347

52,132

55,872

कर्नाटक

1319

1307

1,44,716

1,35,416

केरल

371

408

58,462

53,856

लद्दाख

2

3

88

712

लक्षद्वीप

1

1

68

480

मध्य प्रदेश

352

847

51,540

96,388

महाराष्ट्र

797

1021

2,07,088

1,86,932

मणिपुर

1

11

216

3,948

मेघालय

6

8

876

1,692

मिजोरम

3

3

704

572

नगालैंड

2

9

240

588

ओडिशा

512

488

1,20,860

78,060

पुदुचेरी

14

14

1,876

1,840

पंजाब

275

314

51,024

68,220

राजस्थान

1238

1238

1,83,900

1,28,108

सिक्किम

3

4

540

1,068

तमिलनाडु

403

415

76,340

71,488

तेलंगाना

247

297

54,360

60,756

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

3

4

632

1,052

त्रिपुरा

13

22

2,576

4,520

उत्तर प्रदेश

1560

3275

2,61,404

4,22,124

उत्तराखंड

104

165

14,320

20,448

पश्चिम बंगाल

105

315

24,372

62,256

अखिल भारत का योग

9,642

13,856

17,42,986

20,07,580

अनुलग्नक-2

दिनांक 22.07.2026 को पूछे जाने वाले राज्य सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 442 के भाग (ग) और (घ) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

 

आईटीआई में संचालित 32 नव युगीन ट्रेडों की सूची:

क्र.सं.

ट्रेड का नाम

1

एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग) टेक्नीशियन

2

एरोनॉटिकल स्ट्रक्चर और इक्विपमेंट फिटर

3

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग असिस्टेंट

4

एडवांस्ड सीएनजी मशीनिंग टेक्नीशियन

5

कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (सीएएम) प्रोग्रामर

6

साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट

7

डेटा एनोटेशन असिस्टेंट

8

ड्रोन पायलट (जूनियर)

9

ड्रोन टेक्नीशियन

10

इंजीनियरिंग डिज़ाइन टेक्नीशियन (एडवांस्ड टूल का इस्तेमाल करने वाला कारीगर)

11

फाइबर टू होम टेक्नीशियन

12

जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट

13

ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन

14

इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IIoT) टेक्नीशियन

15

इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग

16

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

17

इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर)

18

इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी)

19

इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर)

20

मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन

21

मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल

22

मल्टीमीडिया, एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स

23

सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन

24

स्मॉल हाइड्रो पावर प्लांट टेक्नीशियन

25

स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर

26

सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट

27

सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)

28

टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स

29

वर्चुअल एनालिसिस और डिज़ाइनर – FEM (फाइनाइट एलिमेंट मेथड) (बेसिक डिज़ाइनर और वर्चुअल वेरिफायर)

30

विंड प्लांट टेक्नीशियन

31

5G नेटवर्क टेक्नीशियन

32

न्यूक्लियर पावर प्लांट टेक्नीशियन

यह जानकारी आज राज्यसभा में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जयन्‍त चौधरी द्वारा एक लिखित उत्तर में दी गई।

*************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2287865) आगंतुक पटल : 68
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil