इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने तमिलनाडु में मनाल्लूर (474.3 एकड़) और पिल्लैपाइक्कम (379.3 एकड़) में 2 इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर (ईएमसी) को मंज़ूरी दी; इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 1,012 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

पूरे भारत में सेमीकंडक्टर टैलेंट डेवलपमेंट बढ़ा; तमिलनाडु के 61 समेत पूरे देश में 315 संस्थानों को समर्थन

इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र को बढ़ावा देने में सरकार के प्रयासों से करीब 25 लाख रोजगार सृजित हुए, भारत अब देश में बिकने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन स्वयं बनाता है

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 3:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित होकर, सरकार ने सेमीकंडक्टर समेत पूरी मूल्य श्रंखला में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के विकास के लिए सुव्यवस्थित और लक्षित नीति शुरू की हैं।

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में भारत की सफलता:

2014 से, भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। इनमें एफडीआई सुधार, टैक्स सुधार, लेबर सुधार, प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम वगैरह शामिल हैं।

नतीजतन, भारत अब प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकोसिस्टम में से एक के रूप में उभरा है, जैसा कि नीचे देखा जा सकता है:

 

#

2014-15

2025-26

टिप्पणी

इलेक्ट्रॉनिक सामान का उत्पादन ()

1.9 लाख करोड़ से अधिक

13.11 लाख करोड़ से अधिक

7 गुना वृद्धि

इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात ()

38 हजार करोड़ से अधिक

4.24 लाख करोड़ से अधिक

11 गुना वृद्धि

मोबाइल फोन का उत्पादन ()

18 हजार करोड़ से अधिक

6.27 लाख करोड़ से अधिक

33 गुना वृद्धि

मोबाइल फोन का निर्यात ()

1500 करोड़ से अधिक

2.59 लाख करोड़ से अधिक

165 गुना वृद्धि

 

भारत अब देश में बिकने वाले कुल मोबाइल फोन का लगभग 99.2 प्रतिशत स्वयं बनाता है। मोबाइल फोन सबसे अधिक निर्यात होने वाला मद बन गया है। उद्योग जगत का अनुमान है कि इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण अब लगभग 25 लाख लोगों को रोज़गार देती है।

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण :

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के विजन से तमिलनाडु को लाभ हुआ है। भारत सरकार ने तमिलनाडु में कई इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण प्लांट लगाने में मदद की है, जिसकी विवरण नीचे दिया गया है:

 

#

जिला

संयंत्रों की संख्या

1

चेंगलपट्टू

4

2

चेन्नई

6

3

कोयम्बटूर

1

4

कांचीपुरम

38

5

कृष्णागिरी

8

6

थुथुकुडी

2

7

तिरुनेलवेली

1

8

तिरुवल्लूर

6

9

वेल्लोर

1

 

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर (ईएमसी) :

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इलेक्ट्रॉनिक, वस्त्र, रक्षा, रसायन आदि जैसे अलग-अलग सेक्टर में विनिर्माण क्लस्टर बनाने को बढ़ावा दिया है। उनके विजन को इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर (ईएमसी) स्कीम के जरिए पूरा किया गया।

सरकार ने तमिलनाडु राज्य में इन ईएमसी को सपोर्ट किया है:

  1. मनाल्लूर में ईएमसी – 474.3 एकड़ क्षेत्र में फैला, परियोजना लागत 587.47 करोड़ रुपये।
  2. पिल्लापाइक्कम में ईएमसी – 379.3 एकड़ क्षेत्र में फैला, परियोजना लागत 424.55 करोड़ रुपये।

सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम:

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एक बुनियादी उद्योग है। अर्थव्यवस्था के सभी सेक्टर जैसे औद्योगिक, उपभोक्ता, रक्षा, दूरसंचार और मोटरवाहन आदि सेमीकंडक्टर पर निर्भर हैं। यह सेक्टर प्रौद्योगिकीय नवाचार, आर्थिक वृद्धि और रणनीतिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर बदलाव लाने की क्षमता प्रदान करता है।

सेमीकंडक्टर के महत्व को समझते हुए, सरकार ने जनवरी 2022 में सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले फैब, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और भारतीय डिज़ाइन वाले चिप को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम शुरू किया।

सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत, सरकार ने आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, पंजाब, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे 6 राज्यों में फैले 12 विनिर्माण परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है, जिनमें कुल लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता है। इन 12 परियोजनाओं में से तीन संयंत्रों में वाणिज्यिक उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है।

सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि जगह का चयन निवेशकों पर छोड़ दिया जाए। निवेशक अलग-अलग घटकों के आधार पर जगह का मूल्यांकन करते हैं। सरकार आवंटित विनिर्माण को बढ़ावा देती है। इसी पहल की वजह से, आज देश भर के छह राज्यों में सेमीकंडक्टर संयंत्र हैं।

सेमीकंडक्टर डिजाइन:

सेमीकंडक्टर डिजाइन किसी खास फंक्शन या एप्लिकेशन को पाने के लिए चिप के "आर्किटेक्चर" को डिफाइन करने में अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि चिप डिजाइन एक बहुत अधिक आरएनडी, इंजीनियरिंग और आईपी केंद्रित प्रक्रिया है, इसलिए सरकार सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) स्कीम के जरिए स्टार्टअप और एमएसएमई को फाइनेंशियल और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट (डिजाइन टूल तक मुक्‍त पहुंच सहित) दे रही है।

इसके अलावा, डीएलआई योजना के तहत चौबीस (24) सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को वित्तीय सहायता और इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) टूल समर्थन के लिए 105 स्टार्टअप / एमएसएमई को भी मंजूरी दी गई है।

भारत सरकार ने तमिलनाडु में सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को बढ़ावा दिया है। नीचे दी गई कंपनियों को भारत सरकार समर्थन दे रही है:

 

#

नाम

स्थान

सहायता

1

अहीसा डिजिटल इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड

चेन्नई

अनुदान और ईडीए उपकरण

2

माइंडग्रोव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

चेन्नई

अनुदान और ईडीए उपकरण

3

इनकोर सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड

चेन्नई

अनुदान और ईडीए उपकरण

4

एमबीआईटी वायरलेस प्राइवेट लिमिटेड

चेन्नई

अनुदान और ईडीए उपकरण

5

स्ट्रुएंट सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड

चेन्नई

ईडीए उपकरण

6

पीआरएससेमिकॉन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

चेन्नई

ईडीए उपकरण

7

सिक्रेस्ट सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड

कोयम्‍बटूर

ईडीए उपकरण

 

सेमीकंडक्टर टैलेंट विकास:

इस डीप टेक इंडस्ट्री की प्रकृति को समझते हुए, भारत सरकार देश भर के 315 संस्थानों में डिजाइन टैलेंट विकास को समर्थन दे रही है।

भारत सरकार ने तमिलनाडु में इन विश्वविद्यालयों में टैलेंट विकास का समर्थन किया है:

 

#

संस्थान

स्थान

  1.  

डॉ. महालिंगम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयम्‍बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

एसएनएस कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्‍बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली

  1.  

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली

  1.  

अन्ना विश्वविद्यालय क्षेत्रीय परिसर कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

मोहम्मद साथक इंजीनियरिंग कॉलेज, रामनाथपुरम

रामनाथपुरम

  1.  

करुणा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

सेंट जेवियर्स कैथोलिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कन्या कुमारी

कन्याकुमारी

  1.  

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गुइंडी, अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई

चेन्नई

  1.  

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी डिजाइन और विनिर्माण संस्थान कांचीपुरम

चेंगलपट्टू

  1.  

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

चेन्नई

  1.  

पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी), वेल्लोर

वेल्लोर

  1.  

क्रिसेंट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई

चेंगलपट्टू

  1.  

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी), चेन्नई

चेंगलपट्टू

  1.  

मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

चेंगलपट्टू

  1.  

कोंगु इंजीनियरिंग कॉलेज, पेरुंदुरई, तमिलनाडु

इरोड

  1.  

सस्त्र डीम्ड यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु

तंजावुर

  1.  

एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, कट्टनकुलथुर

चेंगलपट्टू

  1.  

आरएमके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवल्लूर

तिरुवल्लूर

  1.  

कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन, तमिलनाडु

विरुधुनगर

  1.  

मोहम्मद साथक एजे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई

चेंगलपट्टू

  1.  

एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कलवक्कम

चेंगलपट्टू

  1.  

ईश्वरी इंजीनियरिंग कॉलेज, चेन्नई

चेन्नई

  1.  

वेल टेक, चेन्नई

तिरुवल्लुर

  1.  

आरएमके इंजीनियरिंग कॉलेज, कवारईपेट्टई

तिरुवल्लुर

  1.  

एसआरएम टीआरपी इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिची

तिरुचिरापल्ली

  1.  

श्री ईश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली

  1.  

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई

चेन्नई

  1.  

एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई

चेन्नई

  1.  

श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज, चेन्नई

चेंगलपट्टू

  1.  

चेन्नई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई

चेंगलपट्टू

  1.  

त्यागराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मदुरै

मदुरै

  1.  

जेएनएन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई

तिरुवल्लूर

  1.  

अरुणाचला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, तमिलनाडु

कन्याकुमारी

  1.  

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

श्री शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

पीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवकाशी

विरुधुनगर

  1.  

राजलक्ष्मी इंजीनियरिंग कॉलेज, थंडलम, चेन्नई

कांचीपुरम

  1.  

राजलक्ष्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई

चेन्नई

  1.  

सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, सेलम

सलेम

  1.  

हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयम्‍बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

के.एस.रंगसामी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (स्वायत्त), नमक्कल, तमिलनाडु

नमक्कल

  1.  

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इरोड

इरोड

  1.  

अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

पीएसजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड रिसर्च, कोयम्बटूर, तमिलनाडु

कोयम्बटूर

  1.  

आरएमडी इंजीनियरिंग कॉलेज, कवारईपेट्टई

तिरुवल्लुर

  1.  

सविता इंजीनियरिंग कॉलेज (स्वायत्त), कांचीपुरम

चेंगलपट्टू

  1.  

कोयम्बटूर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

कर्पगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

कर्पगम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (स्वायत्त), कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु

चेंगलपट्टू

  1.  

वेल टेक मल्टी टेक डॉ. रंगराजन डॉ. सकुंतला इंजीनियरिंग कॉलेज, चेन्नई

तिरुवल्लुर

  1.  

सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई

चेंगलपट्टू

  1.  

कामराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मदुरै

मदुरै

  1.  

कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्‍बटूर

कोयम्बटूर

  1.  

धीरजलाल गांधी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (स्वायत्त), सेलम

सलेम

  1.  

वेलाम्मल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुवल्लूर

तिरुवल्लुर

  1.  

बन्नारी अम्मन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इरोड, तमिलनाडु

इरोड

  1.  

केआईटी-कलैग्नारकरुणानिधि प्रौद्योगिकी संस्थान, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

 

इसलिए, यह स्पष्ट है कि भारत सरकार ने तमिलनाडु में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और डिजाइन इकोसिस्टम के विकास को पूरा समर्थन दिया है।

मंत्रिमंडल ने 15.07.2026 को सेमीकॉन 2.0 को मंज़ूरी दी थी। इसमें ऐसा कोई भी सेगमेंट शामिल नहीं है जो पहले सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत आता था। क्योंकि सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत मंज़ूर किए गए अलग-अलग परियोजनाओं ने वृद्धिशील आपूर्ति श्रंखला के लिए मांग पैदा की है, इसलिए सेमीकॉन 2.0 को सेमीकंडक्टर के पूरे इकोसिस्टम को कवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे तमिलनाडु समेत सभी राज्यों को सेमीकॉन 2.0 के तहत अच्छे निवेश के लिए अधिक अवसर मिलेंगे।

इंडियाएआई मिशन:

भारत की एआई पॉलिसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के विजन पर आधारित है। इसका मकसद युवाओं के लिए आर्थिक अवसर और रोजगार सृजित करता है, साथ ही इससे जुड़े जोखिमों को भी दूर करना है।

भारत की एआई रणनीति भारत के सशक्त आईटी सेक्टर पर बनी है, जिसका सालाना राजस्व 300 बिलियन डॉलर है और 60 लाख मजबूत कार्यबल है। इंडिया एआई मिशन सात पिलर के तहत भारत के एआई की आकांक्षा को समर्थन देता है, जिसमें एआई  मॉडल, एप्लिकेशन, डेटासेट, टैलेंट विकास और किफायती कंप्यूट का विकास शामिल है।

एआई मॉडल:

भारत सरकार भारतीय स्टार्टअप उद्यमों और संस्थानों को बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) और छोटे भाषा मॉडल (एसएलएम) बनाने में मदद कर रही है। मदद के लिए 20 स्वदेशी सॉवरेन मॉडल प्रस्तावों की पहचान की गई है, जिनमें 12 एलएलएम और 8 एसएलएम शामिल हैं।

अब तक की खास सफलताओं में शामिल हैं:

  • सर्वम एआई के सर्वम 30 बिलियन पैरामीटर और 105 बिलियन पैरामीटर मॉडल
  • Gnani.AI का स्पीच-टू-स्पीच मॉडल
  • भारतजेन के बहुभाषी आधारभूत मॉडल
  • अवतार एआई  का वीडियो जनरेशन मॉडल

 

इसके अलावा, डोमेन-स्पेसिफिक एसएलएम, जिसमें विकास और कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य सेवा, भाषा प्रौद्योगिकी और एजेंटिक एआई सिस्टम का समाधान करने वाले स्पेशल मॉडल और एआई फ्रेमवर्क शामिल हैं।

एआई उत्कृष्टता केंद्र:

सरकार ने संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों और उद्योग जगत के साझेदारों के साथ मिलकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 58 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (एआई -सीओईएस) बनाने की स्कीम को भी मंजूरी दी है।

भारत सरकार ने तमिलनाडु में दो (2) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एआई - सीओईएस) को मंजूरी दी है।

एआई पर भारत-अमेरिका सहयोग:

एआई भारत-अमेरिका सहयोग का एक जरूरी हिस्सा है। पैक्स सिलिका पहल के तहत, भारत और यूएस एआई के लिए कंप्यूट और प्रोसेसर तक पहुंच बनाने तथा अनुसंधान और विकास को तेज करने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की एक पहल - कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) के तहत उद्यमिता और सेल्फ-सस्टेनेबल मॉडल पर बनाए गए हैं। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) इस परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी है। प्रोजेक्ट सीएससी का मकसद सीएससी के जरिए गांव के लोगों को असिस्टेड मोड में ई-सर्विस देना और सीएससी नेटवर्क को ग्राम पंचायत लेवल तक बढ़ाना है। यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। इन सीएससी के ज़रिए पूरे देश में 800 से अधिक लोगों को ध्यान में रखकर सर्विस दी जा रही हैं। 31.05.2026 तक, देश भर में और तमिलनाडु राज्य में सीएससी की संख्या इस तरह है:

 

 

कार्यरत सीएससी की कुल संख्या

ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे सीएससी की संख्या (ग्राम पंचायत या गांव लेवल पर)

राष्ट्रीय स्तर

5,01,731

3,91,160

तमिलनाडु

18,632

12,379

 

सीएससी की जिलेवार सूची और सेवाओं की सूची www.csc.gov.in पर उपलब्ध है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 22.07.2026 को लोकसभा में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एसकेएस/केके

 


(रिलीज़ आईडी: 2287933) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil