जनजातीय कार्य मंत्रालय
ईएमआरएस में एआई-सक्षम अकादमिक सहायता का प्रभाव
प्रविष्टि तिथि:
22 JUL 2026 4:09PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने राय सभा को जानकारी दी कि 22 जून 2026 से सभी चालू ईएमआरएस में दो साल के कार्यक्रम के रूप में मेधा एआई डिजिटल प्लैटफॉर्म की शुरुआत की गई है। यह एक क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसे इंटरनेट कनेक्शन के साथ कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश सहित देश भर में सभी ईएमआरएस के प्रिंसिपलों को ईएमआरएस में आवश्यक इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ उठाने का अधिकार दिया गया है।
यह मंच शिक्षकों को पाठ योजना, प्रस्तुतियां, मूल्यांकन, प्रश्न बैंक और अन्य शिक्षण सामग्री को अधिक कुशलता से तैयार करने में मदद करेगा। यह छात्रों को व्यक्तिगत शिक्षण सहायता, अभ्यास, संदेह-समाधान उपकरण (डाउट-सॉल्विंग टूल्स ) और भाषा सीखने की गतिविधियां भी प्रदान करेगा। एक ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया गया है और ईएमआरएस शिक्षकों के बीच बांटा गया है।
*****
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2288170)
आगंतुक पटल : 23