श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत बिहार के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 23 JUL 2026 3:44PM by PIB Patna

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत श्रम कल्याण संगठन, पटना द्वारा बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना (2026-27) के अंतर्गत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन के संबंध में जागरूकता बढ़ाने एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बीड़ी श्रमिक बहुल क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

 

 

इस क्रम में दलसिंहसराय, बिहारशरीफ एवं गया स्थित केंद्रों पर आयोजित शिविरों में पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को छात्रवृत्ति योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन भरने में भी सहायता प्रदान की गई।

 

+

 

शिविर के दौरान लाभार्थियों को बताया गया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। सभी पात्र लाभार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया गया।


(रिलीज़ आईडी: 2288291) आगंतुक पटल : 57