राज्यसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

कारगिल विजय दिवस पर आज राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा दिए गए संदर्भ का पाठ

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 4:45PM by PIB Delhi

सभापति: माननीय सदस्यों, 26 जुलाई को राष्ट्र कारगिल विजय दिवस मनाएगा, जिससे वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की विजय का स्मरण किया जा सके तथा हमारे सशस्त्र बलों के उन वीर अधिकारियों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके, जिन्होंने अद्वितीय साहस, शौर्य और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण के साथ हमारे राष्ट्र की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की।

इस अवसर पर यह सदन राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करता है। हम सशस्त्र बलों के उन सभी सदस्यों के प्रति भी अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और असाधारण चुनौतियों के बीच निःस्वार्थ समर्पण निरंतर राष्ट्र को प्रेरित करता है तथा देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के हमारे सामूहिक संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।

मुझे विश्वास है कि इस सदन के सभी माननीय सदस्य वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करने में मेरा साथ देंगे।

मैं सदन के माननीय सदस्यों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर वीर शहीदों की स्मृति के सम्मान में कुछ क्षण का मौन रखें।

****

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2288995) आगंतुक पटल : 100
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil