प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शर्मिला को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2026 2:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शर्मिला को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक के लिए दो दशक लंबी प्रतीक्षा समाप्त हो गई है।
श्री मोदी ने भविष्य के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
ग्लासगो में इतिहास रचा गया है!
महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शर्मिला को हार्दिक बधाई। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक के लिए उनकी दो दशक लंबी प्रतीक्षा समाप्त हुई।
भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
#CWG2026
***
पीके/केसी/एसकेजे/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2290338)
आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Bengali
,
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam