प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की ऊंची कूद स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 2:10PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सर्वेश कुशारे के दृढ़ संकल्प और निरंतरता की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को असाधारण बताया।

श्री मोदी ने कहा कि देश को सर्वेश कुशारे पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने भविष्य में उनकी और अधिक सफलताओं की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

#CWG2026 में पुरुषों की ऊंची कूद स्‍पर्धा में सर्वेश कुशारे ने शानदार रजत पदक जीता! उनका दृढ़ संकल्प और निरंतरता सराहनीय रही है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई। भारत को उन पर गर्व है। भविष्य में उनकी और भी सफलताओं की कामना करते हैं।

पीके/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2290360) आगंतुक पटल : 213
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Kannada , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam