नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना वित्तीय सहायता और कम ब्याज पर वित्त उपलब्ध कराने के साथ सभी के लिए रूफटॉप सोलर सुविधा को सुलभ बनाती है

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 3:41PM by PIB Delhi

पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजी: एमबीवाई) के अंतर्गत मध्य आय वर्ग और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए सस्ती रूफटॉप सोलर प्रणाली (आरटीएस) की उपलब्घधता सुनिश्चित करने के लिए ये प्रावधान किए गए हैं:

  1. आरटीएस क्षमता के पहले दो किलोवाट-पीक (केडब्ल्यूपी) के लिए अधिक केंद्रीय वित्तीय सहायता।
  2. राष्ट्रीयकृत बैंकों से रेपो-रेट और 50 बीपीएस की रियायती ब्याज दर पर यानी अभी के लिए 5.75 प्रतिशत वार्षिक, 10 वर्षों के लिए बिना गारंटी वाला लोन मिलेगा।
  3. आरईएससीओ/यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल शामिल हैं।

पीएमएसजी: एमबीवाई के अंतर्गत वर्ष वार बजट का आवंटन और जारी निधि का विवरण नीचे दिया गया है: -

वित्तीय वर्ष

बजट अनुमान (करोड़ रु.)

व्यय व्यय किया हुआ

(करोड़ रु.)

2024-25

6,250

7,822.92

2025-26

20,000

16,166.23

2026-27

22000

10,392.48

(22.7.2026 तक)

 

योजना के अंतर्गत आरटीएस सिस्टम लगाने में तेज़ी लाने के लिए उठाए गए अलग-अलग कदमों के कारण 22.7.2026 तक 48,02,717 घरों में कुल 39,72,447 आरटीएस सिस्टम लगाए जा चुके हैं।

हालांकि योजना के अंतर्गत आरटीएस लगवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल काफी कम हो गए हैं, लेकिन 18.93 लाख से अधिक लाभार्थियों ने बताया कि उनके स्वयं के बिजली उपयोग के आधार पर कुछ महीनों तक उन्हें बिजली का बिल शून्य आया।

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/केके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2290529) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Kannada