पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

घरेलू कंटेनर निर्माण को बढ़ावा और समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 4:41PM by PIB Delhi

एक वैश्विक शिपिंग लाइन द्वारा एक भारतीय कंटेनर निर्माता को शिपिंग कंटेनरों का ऑर्डर दिया गया था। स्वदेशी रूप से निर्मित प्रोटोटाइप कंटेनर का अनावरण 03.07.2026 को दादरी, उत्तर प्रदेश में किया गया। ये शिपिंग कंटेनर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) के विनिर्देश और सुरक्षित कंटेनरों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (सीएससी) के मानक शामिल हैं।

उक्त वैश्विक शिपिंग लाइन ने एक भारतीय कंटेनर निर्माता को 1,000 शिपिंग कंटेनरों का ऑर्डर दिया है। वैश्विक शिपिंग कंपनियों द्वारा भारत-निर्मित कंटेनरों की यह खरीद भारत की निर्माण गुणवत्ता, इंजीनियरिंग क्षमता और वैश्विक सुरक्षा मानकों के अनुपालन में अंतर्राष्ट्रीय विश्वास को दर्शाती है। यह वैश्विक समुद्री लॉजिस्टिक्स आपूर्ति श्रृंखला में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत के उभरने का भी संकेत है।

सरकार ने बजट भाषण 2026-27 में देश में वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी कंटेनर निर्माण इकोसिस्टम बनाने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ भारत में कंटेनर निर्माण के लिए एक योजना की घोषणा की है।

यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***********

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2290872) आगंतुक पटल : 18
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu