प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महिला मुक्केबाजी के 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर जैस्मिन लंबोरिया को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2026 12:45AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 57 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर जैस्मिन लंबोरिया को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैस्मिन लंबोरिया का समर्पण और निरंतरता उनकी सफलता में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी सफलताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

"ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की महिला मुक्केबाजी के 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर जैस्मिन लंबोरिया को बधाई। उनका समर्पण और निरंतर शानदार प्रदर्शन उनकी इस सफलता में साफ झलकता है। मेरी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

#CWG2026"

 

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2293189) आगंतुक पटल : 116
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam