प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सोमन राणा को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2026 12:53AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सोमन राणा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के साथ, सोमन राणा ने इस स्पर्धा में भारत के लिये पहला राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक हासिल किया है।

श्री मोदी ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनकी एकाग्रता और दृढ़ निश्चय की सराहना की तथा उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;

"सोमन राणा की ऐतिहासिक जीत!

पुरुषों की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। इस शानदार उपलब्धि के साथ, उन्होंने इस स्पर्धा में भारत का पहला राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक देश के नाम किया है। पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनकी एकाग्रता और दृढ़ निश्चय स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उनके आगामी प्रयासों के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

#CWG2026"

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2293194) आगंतुक पटल : 102
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam