प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 70 किलोग्राम मुक्केबाजी वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर अरुंधति चौधरी को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
02 AUG 2026 12:57AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिलाओं की 70 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अरुंधति चौधरी को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुंधति चौधरी ने अपनी शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री ने उनकी तकनीकी उत्कृष्टता तथा अटूट आत्मविश्वास की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने उन्हें आने वाले वर्षों में निरंतर नई सफलताएँ हासिल करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"ग्लासगो खेलों की महिला 70 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में अरुंधति चौधरी ने शानदार स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रच दिया! उन्होंने बेहतरीन तकनीकी कौशल और अटूट आत्मविश्वास का परिचय दिया। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। आने वाले वर्षों में वे ऐसे ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करती रहें, यही शुभकामना है।
#CWG2026"
***************
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2293198)
आगंतुक पटल : 136
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam