रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संभल क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण दोहरीकरण परियोजनाओं के सर्वेक्षण स्वीकृत

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2026 2:17PM by PIB Lucknow

केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में जानकारी दी कि सम्भल हातिम सराय को वर्तमान में 2 जोड़ी रेलगाड़ियों द्वारा सेवित किया जा रहा है जो इसे मुरादाबाद से जोड़ती हैं, तथा यह 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार (टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 14 जोड़ी रेलगाड़ियों द्वारा गजरौला से आगे जुड़ा हुआ है। सम्भल हातिम सराय-मुरादाबाद खंड को सेवित करने वाली तथा मुरादाबाद-गजरौला खंड को सेवित करने वाली रेलगाड़ियां नीचे सूचीबद्ध हैं:

सम्भल हातिम सराय-मुरादाबाद खंड को सेवित करने वाली रेलगाड़ियां:

क्र.सं.

रेलगाड़ी संख्या एवं नाम

1

74301/74302 सम्भल हातिम सराय-मुरादाबाद डीएमयू

2

74303/74304 सम्भल हातिम सराय-मुरादाबाद डीएमयू

मुरादाबाद-गजरौला खंड को सेवित करने वाली रेलगाड़ियां:

क्र.सं.

रेलगाड़ी संख्या एवं नाम

1

13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार (टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस

2

12035/12036 टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस

3

14241/14242 प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस

4

14311/14312 बरेली-भुज एक्सप्रेस

5

14321/14322 बरेली-भुज एक्सप्रेस

6

15011/15012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

7

15127/15128 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस

8

15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार (टर्मिनस) एक्सप्रेस

9

15303/15304 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस

10

54075/54076 बरेली-दिल्ली पैसेंजर

11

54307/54308 मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर

12

54391/54392 अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर

13

54395/54396 मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर

14

64553/64554 मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू

साधारण सवारी डिब्बे:

अनारक्षित सवारी डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों की मांग को पूरा करने की दृष्टि से, भारतीय रेल ने सामान्य श्रेणी में यात्रा की मांग करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है। केवल वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ही, विभिन्न लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में कम से कम 4 सामान्य श्रेणी के सवारी डिब्बे सुनिश्चित करने हेतु 1250 साधारण सवारी डिब्बों का उपयोग किया गया है। इसी प्रकार, वर्ष 2025-26 के दौरान स्थायी संवर्धन हेतु 160 साधारण श्रेणी के सवारी डिब्बों सहित लगभग 870 सवारी डिब्बों का उपयोग किया गया है।

भारतीय रेल ने निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले परिवारों की यात्रा संबंधी मांग को पूरा करने के लिए आगामी 5 वर्षों में 17,000 अवातानुकूलित सवारी डिब्बों (साधारण/शयनयान) के विनिर्माण करने का कार्य शुरू कर दिया है।

भारतीय रेल पर, अवातानुकूलित सवारी डिब्बों का प्रतिशत लगभग 70% है, जबकि वातानुकूलित सीटों जिसका प्रतिशत लगभग 22% है, की तुलना में अवातानुकूलित सीटों का प्रतिशत लगभग 78% है। विवरण निम्नानुसार हैं:

तालिका 1: सवारी डिब्बों का वितरण:

सवारी डिब्बों के प्रकार

सवारी डिब्बों की संख्या

प्रतिशत

अवातानुकूलित सवारी डिब्बे (साधारण और शयनयान)

~62,000

~70%

वातानुकूलित सवारी डिब्बे

~27,000

~30%

कुल सवारी डिब्बे

~89,000

100%

तालिका 2 : सीटों का वितरण:

सीटों के प्रकार

सीटों की संख्या

प्रतिशत

अवातानुकूलित सीटें

~54 लाख

~78%

वातानुकूलित सीटें

~15 लाख

~22%

कुल सीटें

~69 लाख

100%

इसके अतिरिक्त, साधारण और अवातानुकूलित शयनयान सवारी डिब्बों का उपयोग करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए, मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों की संरचना संबंधी मौजूदा नीति में 22 सवारी डिब्बों वाली एक गाड़ी में 12 (बारह) साधारण श्रेणी और शयनयान श्रेणी अवातानुकूलित सवारी डिब्बों और 8 (आठ) वातानुकूलित सवारी डिब्बों का प्रावधान है, जिससे सामान्य और अवातानुकूलित शयनयान सवारी डिब्बों का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधा मिल सके।

इसके अलावा, अनारक्षित स्थान का लाभ उठाने के इच्छुक यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, भारतीय रेल किफायती यात्रा हेतु अनारक्षित अवातानुकूलित यात्री गाड़ियां/मेमू/ईएमयू आदि को परिचालित करती है, जो मेल/एक्सप्रेस सेवाओं में उपलब्ध अनारक्षित स्थान (सवारी डिब्बों) के अतिरिक्त हैं।

अमृत भारत सेवाएं:

भारतीय रेल ने निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को किफायती यातायात साधन उपलब्ध कराने हेतु अमृत भारत सेवाएँ प्रारम्भ की हैं, जो पूर्णतः अवातानुकूलित आधुनिक रेलगाड़ियां हैं। वर्तमान में, अमृत भारत संयोजन में 11 साधारण श्रेणी के सवारी डिब्बे, 8 शयनयान श्रेणी के सवारी डिब्बे, 1 रसोई-यान और 2 सामान सह दिव्यांगजन सवारी डिब्बे शामिल हैं।

उच्च गति और उन्नत संरक्षा मानक इन रेलगाड़ियों की पहचान हैं, जिनमें निम्नलिखित उन्नत विशेषताएं और सुविधाएं हैं:

  • वंदे भारत स्लीपर के समान उन्नत रूप और अनुभूति वाली सीट और बर्थ की बेहतर साज-सज्जा।
  • झटका मुक्त सेमी-ऑटोमेटिक कपलर्स।
  • क्रैश ट्यूब के प्रावधान से सवारी डिब्बों में बेहतर क्रैशवर्दीनैस।
  • सभी सवारी डिब्बों में सीसीटीवी प्रणाली का प्रावधान।
  • शौचालयों का बेहतर डिज़ाइन।
  • बर्थ पर आसानी से चढ़ने के लिए सीढ़ी का बेहतर डिज़ाइन।
  • बेहतर एलईडी लाइट फिटिंग और चार्जिंग सॉकेट।
  • ईपी सहायता प्राप्त ब्रेकिंग प्रणाली का प्रावधान।
  • शौचालयों और इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स में एरोसोल आधारित अग्नि शमन प्रणाली।
  • यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।
  • यात्री और गार्ड/रेलगाड़ी प्रबंधक के बीच पारस्परिक संप्रेषण के लिए आपातकालीन टॉकबैक प्रणाली।
  • उन्नत तापन क्षमता वाली अवातानुकूलित रसोई-यान।
  • आसानी से जोड़ने और अलग करने के लिए त्वरित मोचन प्रणाली वाले पूर्ण रूप से सीलबंद गैंगवे।

31.07.2026 की स्थिति के अनुसार, भारतीय रेल नेटवर्क पर निम्नलिखित 36 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाओं का परिचालन किया जा रहा है:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या और नाम

1

11015/11016 लोकमान्य तिलक (टी) - सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस

2

13697/13698 गया - दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

3

15293/15294 मुजफ्फरपुर - चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

4

15557/15558 दरभंगा - आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

5

15561/15562 दरभंगा - गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

6

15567/15568 बापूधाम मोतिहारी - आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

7

22361/22362 राजेंद्रनगर (टी) - नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

8

13433/13434 एसएमवीटी बेंगलुरु - मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस

9

13435/13436 मालदा टाउन - गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

10

15133/15134 छपरा - आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

11

14047/14048 सीतामढ़ी - दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

12

14627/14628 सहरसा - छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस

13

19623/19624 मदार - दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

14

16601/16602 ईरोड - जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस

15

19021/19022 उधना - ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

16

15671/15672 कामाख्या - रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस

17

20609/20610 न्यू जलपाईगुड़ी - तिरुच्चिराप्पल्लि अमृत भारत एक्सप्रेस

18

16597/16598 एसएमवीटी बेंगलुरु - अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

19

11031/11032 पनवेल - अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

20

16107/16108 ताम्बरम - सांतरागाछि अमृत भारत एक्सप्रेस

21

13065/13066 हावड़ा - आनंद विहार (टी) अमृत भारत एक्सप्रेस

22

22587/22588 सियालदह - बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

23

20603/20604 न्यू जलपाईगुड़ी - नागरकोविल अमृत भारत एक्सप्रेस

24

15949/15950 डिब्रूगढ़ - गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस

25

16121/16122 ताम्बरम - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल अमृत भारत एक्सप्रेस

26

16329/16330 नागरकोविल - मंगलूरू अमृत भारत एक्सप्रेस

27

17041/17042 चर्लपल्ली - तिरुवनंतपुरम नॉर्थ अमृत भारत एक्सप्रेस

28

16619/16620 पोत्तनूर - धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस

29

16357/16358 नागरकोविल- चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

30

15673/15674 चर्लपल्ली - कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस

31

17065/17066 चर्लपल्ली – शालीमार अमृत भारत एक्सप्रेस

32

22589/22590 बनारस – हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस

33

22111/22112 लोकमान्य तिलक (टी) – अयोध्या अमृत भारत एक्सप्रेस

34

14663/14664 अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस

35

19725/19726 खातीपुरा – दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

36

11431/11432 पुणे – दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस

स्पेशल गाड़ियां

भारतीय रेल त्योहारों, छुट्टियों आदि के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने और नियमित सेवाओं द्वारा उपलब्ध स्थान के अलावा अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल रेलगाड़ी सेवाएं भी परिचालित करता है।

तदनुसार, भारतीय रेल नेटवर्क में चलाई गई स्पेशल रेलगाड़ियां गर्मियों/सर्दियों की छुट्टियों, होली, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ, क्रिसमस, सबरीमाला, ईद-उल-फितर आदि जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए परिचालित की गई हैं, जो निम्नानुसार है:

वर्ष

फेरों की संख्या

2023-24

~40,500

2024-25

~85,400

2025-26

~80,500

 

संभल के लिए रेल संपर्क

भारतीय रेल नेटवर्क पर सम्भल हातिम सराय और गजरौला पहले से ही मुरादाबाद के रास्ते जुड़े हुए हैं। सम्भल हातिम सराय-गजरौला नई लाइन (43 कि.मी.) सीधे संपर्कता प्रदान करने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया था। बहरहाल, इस परियोजना में कम यातायात अनुमान के कारण  इसे आगे नहीं बढ़ाया गया।

सम्भल जिले में संपर्कता सुधार हेतु निम्नलिखित सर्वेक्षण स्वीकृत किए गए हैं:

क्र.सं.

सर्वेक्षण का नाम

स्थिति

1.

मुरादाबाद-चन्दौसी दोहरीकरण
(44 कि.मी.)

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए अंतिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण स्वीकृत कर दिया गया है।

2.

चन्दौसी-बरेली दोहरीकरण (70 कि.मी.)

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए अंतिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण स्वीकृत कर दिया गया है।

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के पश्चात, परियोजना के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श तथा नीति आयोग, वित्त मंत्रालय आदि से मूल्यांकन जैसी आवश्यक स्वीकृतियां अपेक्षित हैं। चूंकि हितधारकों के साथ विचार-विमर्श एक सतत तथा गतिशील प्रक्रिया है, अतः सटीक समय-सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती।

उत्तर प्रदेश

रेल बजट:

उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्णतः/अंशतः पड़ने वाली अवसंरचना परियोजनाओं और संरक्षा कार्यों के लिए बजट आबंटन निम्नानुसार है:

अवधि

परिव्यय

2009-14

1,109 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष

2026-27

20,012 करोड़ रुपए (18 गुना से अधिक)

 रेलपथ निर्माण:

उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्णतः/अंशतः पड़ने वाले नए रेलपथों के निर्माण का ब्यौरा निम्नानुसार है:

 अवधि

कमीशन किए गए नए रेलपथ

नए रेलपथ की औसत कमीशनिंग

2009-14

996 किलोमीटर

199 किलोमीटर प्रतिवर्ष

2014-26

5,499 किलोमीटर

458 किलोमीटर प्रतिवर्ष (2 गुना से अधिक)

 स्वीकृत परियोजनाएं:

01.04.2026 की स्थिति के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्णतः/अंशतः पड़ने वाली 62,417 करोड़ रुपए की लागत पर 3,691 किलोमीटर कुल लंबाई की 49 परियोजनाएं (09 नई लाइन, 01 आमान परिवर्तन और 39 दोहरीकरण) स्वीकृत की गई हैं। सार निम्नानुसार है:-

कोटि

परियोजनाओं की संख्या

कुल लंबाई (किलोमीटर में)

कमीशन की गई लंबाई

(किलोमीटर में)

मार्च, 2026 तक किया गया व्यय
 (करोड़ रुपए में)

नई लाइन

09

1,200

365

11,885

आमान परिवर्तन

01

11

0

27

दोहरीकरण/बहुपथन

39

2,480

985

21,631

कुल

49

3,691

1,350

33,543

हाल ही में पूरी की गई परियोजनाएं:

जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्णतः/अंशतः पड़ने वाली तथा हाल ही में पूरी की गई कुछ परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:

क्र.सं.

परियोजना

लागत (करोड़ रु. में)

1

मेरठ-मुज़फ्फरनगर दोहरीकरण (55 कि.मी.)

430

2

बहराइच-नेपालगंज आमान परिवर्तन (56 कि.मी.)

342

3

बलिया-गाजीपुर सिटी दोहरीकरण (65 कि.मी.)

650

4

गाजीपुर सिटी-तारीघाट नई लाइन (17 कि.मी.)

1,766

5

गोंडा-गोरखपुर लूप आमान परिवर्तन (260 कि.मी.)

863

6

गोंडा-बहराइच आमान परिवर्तन (60 कि.मी.)

318

7

बाराबंकी-अकबरपुर दोहरीकरण (161 कि.मी.)

1,700

8

कप्तानगंज-छपरा आमान परिवर्तन (234 कि.मी.)

819

9

पीलीभीत-शाहजहाँपुर आमान परिवर्तन (83 कि.मी.)

589

10

इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन (34 कि.मी.)

213

11

लखनऊ-पीलीभीत आमान परिवर्तन (263 कि.मी.)

1,634

12

भदोही-जंघई दोहरीकरण (31 कि.मी.)

168

13

लहोटा-भदोही दोहरीकरण (39 कि.मी.)

184

14

इटावा-मैनपुरी नई लाइन (58 कि.मी.)

313

15

फाफामऊ-प्रयागराज दोहरीकरण (14 कि.मी.)

212

16

मुजफ्फरनगर-टपरी दोहरीकरण (52 कि.मी.)

525

17

उतरेटिया-रायबरेली दोहरीकरण (66 कि.मी.)

662

18

रायबरेली-अमेठी दोहरीकरण (60 कि.मी.)

668

19

आलमनगर-उतरेटिया दोहरीकरण (20 कि.मी.)

358

20

भीमसेन-झाँसी दोहरीकरण (206 कि.मी.)

2,620

21

डोमिनगढ़-कुसुम्ही तीसरी लाइन एवं गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरीकरण (21 कि.मी.)

508

22

मल्हौर-डालीगंज दोहरीकरण (13 कि.मी.)

183

23

रूमा चकेरी-चंदारी तीसरी लाइन (13 कि.मी.)

177

24

बरेली-टनकपुर आमान परिवर्तन (102 कि.मी.)

313

25

रोसा-बुढ़वल दोहरीकरण (181 कि.मी.)

2,094

26

जौनपुर-अकबरपुर दोहरीकरण (77 कि.मी.)

676

27

रामना-सिंगरौली दोहरीकरण (160 कि.मी.)

2,436

28

जंघई-फाफामऊ दोहरीकरण (47 कि.मी.)

414

29

वाराणसी-प्रयागराज दोहरीकरण (120 कि.मी.)

2,018

30

करैला रोड-शक्तिनगर दोहरीकरण (32 कि.मी.)

763

31

देवबंद-रुड़की (27 कि.मी.)

1,289

32

आगरा-इटावा नई लाइन (110 कि.मी.)

427

33

फेफना-इंदारा, मऊ-शाहगंज दोहरीकरण (150 कि.मी.)

1,778

34

जंघई-प्रतापगढ़-अमेठी दोहरीकरण (87 कि.मी.)

1,429

35

बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन (62 कि.मी.)

1,308

चालू परियोजनाएं:

जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्णतः/अंशतः आने वाली कुछ परियोजनाएं जो शुरू की गई हैं, इस प्रकार हैं:

क्र.सं.

परियोजना

लागत (करोड़ रु. में)

1

बाराबंकी-बुढ़वल तीसरी लाइन (27 कि.मी.)

426

2

बुढ़वल- गोंडा कचहरी चौथी लाइन (56 कि.मी.)

796

3

बहराइच-खलीलाबाद नई लाइन (240 कि.मी.)

4,940

4

कटरा-अयोध्या धाम दोहरीकरण (10 कि.मी.)

466

5

पंडित दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज तीसरी लाइन
(150 कि.मी.)

2,649

6

बिल्ली-चुनार दोहरीकरण (102 कि.मी.)

1,424

7

छपरा-बलिया दोहरीकरण (65 कि.मी.)

1,046

8

एटा-कासगंज नई लाइन (29 कि.मी.)

389

9

गोरखपुर-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण (96 कि.मी.)

1,121

10

वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय तीसरी और चौथी लाइन
(15 कि.मी.)

2,464

11

झांसी- मानिकपुर और खैरार-भीमसेन दोहरीकरण (431 कि.मी.)

4,330

12

सहजनवा-दोहरीघाट नई लाइन (81 कि.मी.)

1,320

13

प्रयागराज (इरादतगंज)-मानिकपुर तीसरी लाइन (84 कि.मी.)

1,508

14

भटनी-औंड़िहार दोहरीकरण (117 कि.मी.)

2,529

15

मथुरा-झांसी तीसरी लाइन (274 कि.मी.)

5,961

16

आगरा फोर्ट-बांदीकुई दोहरीकरण (150 कि.मी.)

988

17

बाराबंकी-मल्हौर तीसरी और चौथी लाइन (33 कि.मी.)

450

18

फाफामऊ-ऊंचाहार दोहरीकरण (72 कि.मी.)

899

19

औंड़िहार-वाराणसी सिटी तीसरी लाइन (31 कि.मी.)

497

20

गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन (403 कि.मी.)

14,926

21

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन (568 कि.मी.)

16,403

22

बुढ़वल-सीतापुर सिटी तीसरी और चौथी लाइन (103 कि.मी.)

2,276

23

मुअज़्ज़मपुर नारायण बाईपास (3 कि.मी.)

96

किसी भी रेल परियोजना की स्वीकृति कई मानदंडों/कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • प्रस्तावित मार्ग का प्रत्याशित यातायात पूर्वानुमान और लाभप्रदता
  • परियोजना द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रथम और अंतिम छोर सम्पर्कता
  • अनुपलब्ध कड़ियों को जोड़ना और अतिरिक्त मार्ग प्रदान करना
  • संकुलित/संतृप्त लाइनों का संवर्धन
  • राज्य सरकारों/केंद्र सरकार के मंत्रालयों/सार्वजनिक प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांगें
  • रेलवे की अपनी परिचालनिक आवश्यकताएँ
  • सामाजिक-आर्थिक महत्व
  • निधियों की समग्र उपलब्धता

******


(रिलीज़ आईडी: 2294761) आगंतुक पटल : 513