महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका कार्यान्वयन राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक दायरे में

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2026 4:26PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या और बुनियादी ढांचे का राज्यवार विवरण नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है: https://www.poshantracker.in/statistics

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण द्वितीय चरण केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका कार्यान्वयन राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन दायरे में आता है। लाभार्थियों को निर्बाध सेवा सुनिश्चित  करने के लिए बुनियादी अवसंरचना से संबंधित मुद्दों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नियमित तौर पर बातचीत और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से चर्चा की जाती है।

इसके अलावा, आंगनवाडी केंद्रों में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं में सुधार के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पेयजल सुविधाओं के लिए 17,000 रुपये और शौचालयों के निर्माण के लिए 36,000 रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है।

****

पीके/केसी/एकेवी/एसके
 

 


(रिलीज़ आईडी: 2296248) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu