प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का टेलीफोन आया


प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वैंस ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वैंस ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति वैंस और सुश्री उषा वैंस को उनके पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2026 11:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वैंस का टेलीफोन आया।

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वैंस ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय बैठकों में निरंतर गति को देखते हुए व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति वैंस और सुश्री उषा वैंस को उनके पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

***

पीके/केसी/केएल/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2296742) आगंतुक पटल : 329
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam