संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना के वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0  की शुरुआत की

प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2026 1:15PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय ने 11 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0, की शुरुआत की थी। पिछला संस्करण केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्रों तक सीमित था एनवाईपीएस 2.0 देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों, समूहों और नागरिकों के लिए खुला है। एनवाईपीएस 2.0 पोर्टल पर प्रत्येक माध्यम के तहत दर्ज संस्थागत, समूह और व्यक्तिगत पंजीकरणों और आयोजित बैठकों का विवरण इस प्रकार है:

 

अवधि

संस्थागत भागीदारी

समूह भागीदारी

व्यक्तिगत

भागीदारी

भाग लेने वाले

नागरिकों/

छात्रों की कुल संख्‍या

(ए+बी+सी)

पंजीकरण संख्या

आयोजित कार्यक्रमों की संख्या

(वाईपीएस संख्या*)

भाग लेने वाले

छात्रों की संख्या

(ए)

पंजीकरण संख्या

आयोजित कार्यक्रमों की संख्या

(वाईपीएस संख्या*)

भाग लेने वाले

नागरिकों/

छात्रों की संख्‍या

(बी)

भाग लेने वाले

नागरिकों/

छात्रों की संख्‍या

(सी)

 

11-09-2024

से

21-07-2026 तक

4939

1611

54518

732

26

982

48291

103791

 

विभिन्न मंत्रालयों के लिए गठित 42 परामर्श समितियों का विवरण संसदीय कार्य मंत्रालय के परामर्श समिति प्रबंधन प्रणाली (सीसीएमएस) पोर्टल https://oams.nic.in/ccms/index.aspx पर उपलब्ध है।

मंत्रालय ने एनवाईपीएस वेब पोर्टल की पहुंच बढ़ाने के लिए, सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों, विभिन्न शिक्षा बोर्डों (सीबीएसई, सीआईएससीई) को पत्र लिखा है और समय-समय पर संसद टीवी पर प्रचार वीडियो ट्यूटोरियल भी प्रसारित किया जाता है। हितधारकों की आवश्यकतानुसार सीसीएमएस पोर्टल समय-समय पर डिजिटल रूप से अपग्रेड किया जाता रहा है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/जेके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2297036) आगंतुक पटल : 194
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada