संस्कृति मंत्रालय
प्रधानमंत्री को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों और उपहारों की नीलामी
प्रविष्टि तिथि:
10 AUG 2026 4:36PM by PIB Delhi
माननीय प्रधानमंत्री को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों और उपहारों की नीलामी से सरकार को प्राप्त राशि का विवरण निम्न है:
पहला संस्करण (2021): 3.1 करोड़ रुपये
दूसरा संस्करण (2022): 3.6 करोड़ रुपये
तीसरा संस्करण (2023): 15.8 करोड़ रुपये
चौथा संस्करण (2023): 14.4 करोड़ रुपये
5वां संस्करण (2024): 11.16 करोड़ रुपये
छठा संस्करण (2024): 2.24 करोड़ रुपये
7वां संस्करण (2025): 1.89 करोड़ रुपये
पिछले पांच वर्षों के दौरान स्मृति चिन्हों और उपहारों की ई-नीलामी आयोजित करने की तिथियां/अवधि निम्नलिखित हैं:
2021: 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक
2022: 17 सितंबर से 12 अक्टूबर तक
2023: 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक
2024: 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक
2025: 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक
2019 से पहले, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स (एनजीएमए) द्वारा स्मृति चिन्हों और उपहारों की कोई नीलामी आयोजित नहीं की गई थी।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2297241)
आगंतुक पटल : 201