संस्कृति मंत्रालय
भारतीय संस्कृति पोर्टल संस्करण 2.0
प्रविष्टि तिथि:
10 AUG 2026 4:33PM by PIB Delhi
मार्च 2026 में शुरू किए गए अपग्रेडेड 'इंडियन कल्चर पोर्टल' (आईसीपी) के संस्करण 2.0 के ज़रिए भारत की सांस्कृतिक विरासत तक डिजिटल पहुँच को मज़बूत करने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। इस अपग्रेडेड पोर्टल को आधुनिक, स्केलेबल और सुरक्षित आर्किटेक्चर के साथ तैयार किया गया है, ताकि भारत के सांस्कृतिक संसाधनों तक आसानी से पहुँचा जा सके। इसमें किए गए मुख्य सुधारों में उन्नत खोज सुविधाएं, बहुभाषी समर्थन, बेहतर यूजर इंटरफेस एवं यूजर एक्सपीरियंस, प्रोग्रेसिव वेब एप्लिकेशन (पीडब्ल्यूए) की सुविधा, एआई-सक्षम चैटबॉट और संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक संस्थानों के साथ जोड़ना शामिल हैं।
पोर्टल पर पहुँच में सुधार, कई भाषाओं में उपलब्धता, यूजर इंटरफेस, लोगों की भागीदारी तथा डिजिटल सामग्री को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित पहलें की गई हैं:
- आधुनिक एवं रिस्पॉन्सिव यूजर इंटरफेस की शुरुआत की गई है, जिसमें बेहतर नेविगेशन एवं सुगम पहुंच की सुविधा प्रदान की गई है।
- भाषिणी प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण के माध्यम से 22 भारतीय भाषाओं में सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
- एआई-संचालित चैटबॉट 'भारती' को शुरू किया गया है, जो स्मार्ट खोज, सामग्री की खोज एवं बहुभाषी संवाद की सुविधा प्रदान करता है।
- सांस्कृतिक संसाधनों को अधिक प्रभावी ढंग से खोजने के लिए उन्नत खोज एवं फिल्टरिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
- पोर्टल को प्रोग्रेसिव वेब एप्लिकेशन (पीडब्ल्यूए) के रूप में विकसित किया गया है, जिससे डेस्कटॉप, टैबलेट एवं मोबाइल उपकरणों पर इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
- बेहतर प्रदर्शन, स्केलेबिलिटी एवं सुरक्षा के लिए रिएक्ट और ड्रूपाल 10 पर आधारित डिकपल्ड आर्किटेक्चर अपनाया गया है।
- जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए नए विषयगत खंड तथा चयनित एवं क्यूरेटेड सांस्कृतिक संग्रह जोड़े गए हैं।
इंडियन कल्चर पोर्टल ने मानकीकृत मेटाडेटा विनिमय, एपीआई तथा संस्थागत ऑनबोर्डिंग के माध्यम से सांस्कृतिक संस्थानों के एकीकरण के लिए तंत्र स्थापित किए हैं। यह पोर्टल संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संग्रहालयों, पुस्तकालयों, अभिलेखागारों, स्मारकों तथा अन्य सांस्कृतिक संस्थानों और साझेदार संगठनों से प्राप्त डिजिटल संसाधनों को एकत्रित करके एकीकृत खोज मंच के रूप में कार्य करता है।
उन्नत पोर्टल का उद्देश्य निम्नलिखित माध्यमों से भारत की सांस्कृतिक विरासत तक लोगों की व्यापक पहुंच को बढ़ावा देना तथा उसके संरक्षण को सुदृढ़ करना है:
- विभिन्न संस्थानों के सांस्कृतिक संसाधनों तक पहुंच के लिए एकल डिजिटल मंच उपलब्ध कराना।
- उन्नत खोज, मेटाडेटा-आधारित सामग्री खोज तथा डिजिटलीकृत संग्रहों तक पहुंच के माध्यम से अनुसंधान को सुगम बनाना।
- प्रमाणित एवं विश्वसनीय सांस्कृतिक जानकारी के माध्यम से छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों तथा आम जनता की सहायता करना।
- संग्रहालयों, स्मारकों, पांडुलिपियों, कलाकृतियों तथा विरासत संग्रहों का वर्चुअल अन्वेषण संभव बनाना।
- चयनित एवं विषयगत सामग्री के माध्यम से भारत की मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना।
- सांस्कृतिक संसाधनों के दीर्घकालिक डिजिटल संरक्षण एवं सुगम उपलब्धता को सुदृढ़ करना।
- बहुभाषी पहुंच तथा बेहतर डिजिटल सहभागिता के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना।
- वेबसाइट को विश्वभर में सुलभ बनाना तथा इसे सभी प्रकार के स्क्रीन आकारों—डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट एवं मोबाइल फोन—के लिए रिस्पॉन्सिव बनाना।
भारतीय संस्कृति पोर्टल के साथ एकीकृत संस्थानों की राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश-वार सूची अनुलग्नक-ए में दी गई है।
यह जानकारी केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
अनुलग्नक-ए
|
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश
|
संस्थान
|
|
अरूणाचल प्रदेश
|
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन कल्चर स्टडीज
|
|
बिहार
|
बिहार राज्य अभिलेखागार; खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी
|
|
दिल्ली (एनसीटी)
|
केन्द्रीय सविवालय पुस्तकालय; सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र; दिल्ली पब्लिक लायब्रेरी; दिल्ली राज्य अभिलेखागार;
गांधी स्मृति और दर्शन समिति; हरिजन सेवक संघ; इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र; ललित कला अकादमी; भारतीय राष्ट्रीय
|
अभिलेखागार; राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा; राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान; राष्ट्रीय संग्रहालय; राष्ट्रीय संग्रहालय कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान संस्थान; प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय; साहित्य अकादमी; संगीत नाटक अकादमी;भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई)
|
|
|
गुजरात
|
गुजरात सरकार
|
|
कर्नाटक
|
कर्नाटक सरकार ; राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा
|
|
केरल
|
केरल सरकार
|
|
मध्य प्रदेश
|
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय
|
|
महाराष्ट्र
|
छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय; महाराष्ट्र राज्य अभिलेखागार; मणि भवन; दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र
|
|
मिजोरम
|
मिजोरम राज्य लायब्रेरी
|
|
ओडीशा
|
ओडीशा सरकार
|
|
पंजाब
|
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र
|
|
राजस्थान
|
नियोजन (मानव संसाधन) विभाग, राजस्थान सरकार; पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र
|
|
सिक्किम
|
सिक्किम राज्य अभिलेखागार
|
|
तमिलनाडु
|
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा; मराठा पैलेस; दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र
|
|
तेलंगाना
|
सलार जंग म्यूजियम
|
|
उत्तर प्रदेश
|
इलाहाबाद म्यूजियम; सेंट्रल इंस्टीट्यूअ ऑफ हायर तिब्बतन स्टडीज; उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र; रामपुर रजा लायब्रेरी;
वृंदावन रिसर्च इंस्टीट्यूट
|
|
Uttarakhand
|
Garhwal Mandal Vikas Nigam Ltd.
|
|
West Bengal
|
Anthropological Survey of India; Eastern Zonal Cultural Centre; Government of Bengal;
Indian Museum; National Council of Science Museums; National Library of India;
The Asiatic Society; Victoria Memorial Hall
|
***
पीके/केसी/केपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2297272)
आगंतुक पटल : 269