कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित बालिकाएं

प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2026 5:17PM by PIB Delhi

युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को बढ़ावा देना (नव्या) कार्यक्रम के तहत 15 राज्यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों की 1,060 लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया है। इसका ब्‍यौरा अनुबंध में दिया गया है।

सरकार ने दिनांक 27 मई 2026 से देश भर के 100 आकांक्षी जिलों में नव्या कार्यक्रम का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

नव्या कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (पीएमकेवीवाई 4.0) के अंतर्गत कार्यान्वित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित उम्मीदवारों को उद्योग-संबंधी कौशल पाठ्यक्रम और साथ ही ऑन--जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) प्रदान करके उन्हें विभिन्न करियर अवसरों को अपनाने के लिए सशक्त बनाना है। नव्या के अंतर्गत भविष्योन्मुखी जॉब रोल्स में प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है, साथ ही डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, करियर तत्परता और उद्यमशीलता अभिविन्यास आदि को शामिल करने वाला एक अनिवार्य समग्र विकास मॉड्यूल भी शामिल है। ये पहल बालिकाओं की रोजगार क्षमता, आर्थिक भागीदारी और समग्र कैरियर तत्परता को बढ़ाती हैं।

सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के अंतर्गत एक सुदृढ़ निगरानी ढांचे के माध्यम से बालिकाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं का पोषण (नव्या) कार्यक्रम के कार्यान्वयन और परिणामों की निगरानी और मूल्यांकन करती है। लाभार्थियों के पंजीकरण, उपस्थिति, प्रशिक्षण प्रगति, प्रमाणन और अन्य प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की वास्तविक समय में निगरानी के लिए स्किल इंडिया डिजिटल हब (सिद्ध) का उपयोग किया जाता है। प्रगति का आकलन करने और कार्यान्वयन संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों (पीआईए), राज्य कौशल विकास मिशनों (एसएसडीएम) अन्य हितधारकों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं।

इसके अलावा, मंत्रालय ने राज्य कौशल विकास मिशनों (एसएसडीएम) को सलाह दी है कि वे प्रमाणित उम्मीदवारों के लिए उद्योग संबंधों और नियोक्ताओं तक पहुंच के माध्यम से नियोजन और शिक्षुता के अवसरों को सुगम बनाएं, ताकि उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाया जा सके और उनकी आर्थिक भागीदारी को समर्थन दिया जा सके।

अनुबंध

नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित बालिकाएं' के संबंध में दिनांक 10.08.2026 को उत्तरार्थ लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3657 के भाग () के उत्तर में उल्लिखित अनुबंध।

दिनांक 30 जून 2026 तक नव्या कार्यक्रम के तहत राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार प्रशिक्षित बालिकाओं की संख्या।

क्रम संख्या

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

प्रशिक्षित

1

आंध्र प्रदेश

41

2

बिहार

112

3

छत्तीसगढ

30

4

गुजरात

95

5

हरियाणा

34

6

हिमाचल प्रदेश

40

7

जम्मू और कश्मीर

137

8

झारखंड

28

9

कर्नाटक

21

10

मध्य प्रदेश

168

11

महाराष्ट्र

92

12

ओडिशा

48

13

पंजाब

99

14

राजस्थान

8

15

उत्तर प्रदेश

107

 

कुल

1,060

 

यह जानकारी कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जयन्‍त चौधरी द्वारा आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई।

*****

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2297291) आगंतुक पटल : 148
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil