सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अनुसंधान अध्ययन करने के लिए आईडीईएएस, आईएसआई कोलकाता के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2026 7:03PM by PIB Delhi

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अनुसंधान अध्ययन करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ डेटा इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स एंड साइंस फाउंडेशन (आईडीईएएस), इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), कोलकाता के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

आईडीईएएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री अग्निमित्र बिस्वास और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के क्षमता विकास प्रभाग की प्रशिक्षण इकाई के निदेशक, श्री प्रसून वर्मा ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में महानिदेशक (डेटा गवर्नेंस), श्री पी. आर. मेहराम और मंत्रालय के क्षमता विकास प्रभाग के अतिरिक्त महानिदेशक, श्री आर. राजेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह सहयोगात्मक पहल सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और आईडीईएएस के बीच एक अभिनव, ज्ञान-साझाकरण मंच है, जिसके तहत मंत्रालय, वित्तीय सहायता एवं डेटा सहयोग प्रदान करेगा और आईडीईएएस जीडीपी वृद्धि का वास्तविक समय का अनुमान (जीडीपी नाउकास्टिंग) लगाने के लिए एक डेस्कटॉप-आधारित सॉफ्टवेयर टूल तथा सरकारी स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण योजनाओं से संबंधित प्रशासनिक डेटा को घरेलू स्तर के एनएसएस डेटा से जोड़ने वाला एक सामंजस्यपूर्ण संकेतक ढांचा विकसित करेगा।

इस सहयोग का उद्देश्य मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न सांख्यिकीय आंकड़ों का गहन अध्ययन करना और अन्य डेटा स्रोतों के साथ सामंजस्य स्थापित करना है, जिसमें विकसित भारत@ 2047 के लिए भारत सरकार की डेटा-आधारित निर्णय लेने की पहल पर जोर दिया गया है।

*****

पीके/केसी/जेएस


(रिलीज़ आईडी: 2297356) आगंतुक पटल : 195
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Kannada