प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने व्यक्ति के जीवन को प्रकाशमान और उसके चरित्र का निर्माण करने वाले आठ आवश्यक गुणों को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 8:11AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्ति के जीवन को प्रकाशमान और उसके चरित्र का निर्माण करने वाले आठ आवश्यक गुणों को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"अष्टौ गुणाः पुरुषं दीप्यन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।
संयोगश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।"

ये आठ गुण व्यक्ति के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। बुद्धि उसके मार्ग को स्पष्ट करती है। सदाचार उसके आचरण को पवित्र बनाता है और आत्म-संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे विवेक देता है, वीरता उसे कठिन परिस्थितियों में अडिग रखती है और कुशल वाणी उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करना और उपकारों के प्रति कृतज्ञ रहना उसके व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं।

***

पीके/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2297471) आगंतुक पटल : 400
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam