वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'समर्थ' योजना

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 1:25PM by PIB Delhi

केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि समर्थ योजना के अंतर्गत निधि सीधे कार्यान्वयन भागीदारों को आवंटित की जाती है, योजना के अंतर्गत राज्य और जिलावार निधि का आवंटन नहीं किया जाता। वर्ष 2017 से मार्च 2026 तक समर्थ योजना के अंतर्गत आवंटित, जारी और खर्च की गई निधि का वर्ष-वार विवरण निम्नानुसार है:

(करोड़ रुपये में)

क्र.सं.

वित्तीय वर्ष

आवंटित (आरई)

जारी की गई कुल निधियां (एई)

1

2017-18

100

100.00

2

2018-19

42

16.99

3

2019-20

102.10

72.06

4

2020-21

80

90.70

5

2021-22

90

85.69

6

2022-23

25

23.27

7

2023-24

115

114.99

8

2024-25

331.00

260.26

9

2025-26

260.00

255.42

वस्‍त्र मंत्रालय की समर्थ (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) अखिल भारतीय आधार पर, बुनाई और कताई को छोड़कर, वस्त्रों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को कवर करते हुए संगठित वस्त्र और संबंधित क्षेत्रों में मांग-आधारित, प्‍लेसमेंट-उन्‍मुख कौशल कार्यक्रम प्रदान करती है। समर्थ योजना के तहत, कुल 6.17 लाख लाभार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित (प्रमाणित) किया गया है, जिनमें से 5.17 लाख लाभार्थियों को योजना की शुरूआत से मार्च 2026 तक रोजगार प्रदान किया गया है।

समर्थ योजना के तहत, शुरूआत से मार्च 2026 तक, झुंझुनू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सहित, राजस्थान राज्य में कुल 27,497 लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इनमें से, 23,102 लाभार्थी महिलाएं हैं, 10,727 अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित हैं, और 4,753 अनुसूचित जनजाति श्रेणी से संबंधित हैं।

वर्ष 2017 से अब तक समर्थ योजना के अंतर्गत कुल 370 कार्यान्वयन भागीदारों (आईपी) को सूचीबद्ध किया गया है। सूचीबद्ध कार्यान्वयन भागीदारों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्र.सं.

कार्यान्वयन भागीदार का प्रकार

कार्यान्वयन भागीदार की संख्या

1

वस्त्र उद्योग/उद्योग संघ

327

2

राज्य/केंद्र सरकार की एजेंसियां

38

3

क्षेत्रीय संगठन

5

समर्थ योजना के अंतर्गत, प्रशिक्षण लक्ष्य सीधे कार्यान्वयन भागीदारों (आईपी) को आवंटित किए जाते हैं। एक आईपी अपनी अनुमोदित परियोजना के आधार पर देश भर के विभिन्न राज्यों और जिलों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित और संचालित कर सकता है। इसलिए, योजना के अंतर्गत राज्‍य-वार या जिला-वार प्रशिक्षण लक्ष्य आवंटित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा, कार्यान्वयन के निष्‍पादन और प्रगति के आधार पर, 97 कार्यान्वयन भागीदारों के प्रशिक्षण लक्ष्यों को युक्तिसंगत बनाया गया है, जबकि 32 कार्यान्वयन भागीदारों के प्रशिक्षण लक्ष्यों को धीमी प्रगति या प्रशिक्षण गतिविधियों के शुरू किए जाने के कारण रद्द कर दिया गया है।

*****

 

पीके/केसी/एसएस/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2297549) आगंतुक पटल : 368
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil