वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्टार्टअप हेतु निधि आवंटन

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 1:41PM by PIB Delhi

केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत, तकनीकी वस्त्रों में महत्वाकांक्षी नवप्रवर्तकों के बीच अनुसंधान और उद्यमिता के लिए अनुदान (जीआरईएटी) योजना का उद्देश्य युवा नवप्रवर्तकों, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और स्टार्ट-अप उद्यमों को उनके विचारों को वाणिज्यिक प्रौद्योगिकियों और उत्पादों में बदलने में सहायता प्रदान करके, तेलंगाना सहित देश भर में, तकनीकी वस्त्र क्षेत्र में स्टार्ट-अप इकोसिस्‍टम स्‍थापित करना है। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए एनटीटीएम को आवंटित कुल बजट 256 करोड़ रुपये है, जिसमें जीआरईएटी योजना के तहत स्टार्ट-अप को अनुदान जारी करने का प्रावधान शामिल है।

एनटीटीएम के अंतर्गत, भारत में तकनीकी वस्त्र शिक्षा में शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम करने के लिए सामान्य दिशानिर्देश: निजी और सार्वजनिक संस्थानों के लिए परियोजना के तहत तेलंगाना राज्य से प्राप्‍त 15 अनुसंधान परियोजनाओं और एक शैक्षणिक संस्थान के आवेदन को मंजूरी दी गई है।

स्टार्ट-अप प्रस्तावों के तकनीकी और वित्तीय मापदंडों का मूल्यांकन, निगरानी और समीक्षा करने के लिए एनटीटीएम के तहत एक मूल्यांकन और निगरानी समिति (ईएमसी) का गठन किया गया है। जीआरईएटी दिशानिर्देशों में निर्धारित मानदंडों के आधार पर, ईएमसी स्टार्ट-अप प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए एनटीटीएम के अंतर्गत सशक्त कार्यक्रम समिति (ईपीसी) को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करता है। ग्रेट दिशानिर्देश https://nttm.texmin.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

एनटीटीएम के अंतर्गत स्टार्ट-अप को प्रदान किए गए अनुदान का उद्देश्य नवाचार, स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण और मूल्य वर्धित तकनीकी वस्त्र उत्पादों के विकास को बढ़ावा देना है। इन अनुदानों का अनुमानित आर्थिक प्रभाव मूल रूप से सहायता प्राप्‍त स्टार्ट-अप और स्थापित उद्योग भागीदारों के बीच मजबूत सहयोग से संचालित होता है। प्रोटोटाइप विकास, फील्ड परीक्षण और बाजार लॉन्च के लिए नवप्रवर्तकों और उद्योग स्‍टेकहोल्‍डरों के बीच मजबूत तालमेल को बढ़ावा देकर, यह योजना बाजार उन्‍मुख व्यावसायीकरण सुनिश्चित करती है। इस सक्रिय उद्योग सहभागिता से इन स्टार्ट-अप को सफलतापूर्वक बढ़ाने, देश में समग्र तकनीकी वस्त्र इकोसिस्‍टम को सशक्‍त करने और इस प्रकार व्यापक सस्‍टेनेबल उद्योग विकास और रोजगार सृजन को गति प्रदान करने का अनुमान है।

एनटीटीएम के अंगर्गत, कुल 31 स्टार्ट-अप को 15.40 करोड़ रुपये की कुल लागत से मंजूरी दी गई है, जिसमें से 13.65 करोड़ रुपये भारत सरकार की हिस्‍सेदारी है, जिसका विवरण अनुलग्नक-1 में दिया गया है।

एनटीटीएम के अंतर्गत, अनुमोदित स्टार्ट-अप की प्रगति का आकलन और निरीक्षण करने के लिए एक समीक्षा और निगरानी समिति का गठन किया गया है, जो अनुदान की बाद की किस्तों को जारी करने और परियोजनाओं को बंद करने के लिए अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति को सिफारिश करने के लिए प्राधिकृत है। इसके अलावा, योजना के बारे में जानकारी प्रसारित करने और संभावित स्टार्ट-अप परियोजनाओं को बढ़ाने के लिए उद्योग की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए देश भर में विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम, वर्कशॉप, सेमिनार और आउटरीच गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

अनुलग्नक- I

एनटीटीएम की ग्रेट योजना के तहत स्टार्ट-अप परियोजनाओं का विवरण

क्र.सं.

स्‍टार्ट-अप परियोजना का शीर्षक

परियोजना की स्वीकृत लागत

1

वार्मिंग और कूलिंग हाई परफॉर्मेंस टेक्सटाइल्स

55,00,000

2

डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए वस्‍त्र सामग्री पर आधारित सर्जिकल सिमुलेशन मॉडल

50,00,000

3

इंडस्ट्रियल हैम्‍प पुलट्रूज़न कॉर्ड और कंपोजिट का विकास तथा व्यावसायीकरण

66,16,500

4

भविष्य के स्मार्ट फैब्रिक्स: ऊर्जा उत्पादन और सेंसिंग के लिए नैनोफाइबर-इन्फ्यूज्ड टेक्सटाइल्स

50,00,000

5

हाई-परफोर्मेंस टायर-यार्न: ग्रीन प्रोसेस द्वारा ग्रीन प्रोडक्‍ट

50,00,000

6

राडोम इंटीग्रेटेड आईएफएफ एंटीना

50,00,000

7

डिफेंथ और ऑटोमोबाइल एप्‍लीकेशन में उपयोग के लिए ब्रेडेड कंपोजिट का विकास

49,86,875

8

उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ तकनीकी वस्त्रों की  सस्‍टेनेबल प्रोसेसिंग

50,00,000

9

नैनोमटेरियल आधारित स्मार्ट टेक्सटाइल्स का विनिर्माण

50,00,000

10

नोड लॉक्ड किए गए थ्री-डाइमेंशनल (3डी) सामग्री आधारित उन्नत कंपोजिट का विकास

50,00,000

11

लेदर/सिंथेटिक सामग्री के विकल्प के रूप में एलगी बेस्‍ड कोटेड टेक्‍सटाइल

56,00,000

12

यूनिक्लेन्ज़ का उत्पादन और विस्तार- जीरो वेस्‍ट, नेक्‍स्‍ट जेनरेशन, स्मार्ट, सेल्‍फ-सेनीटाइजिंग पर्सनल प्रोटेक्टिव मेडिकल अपैरल

46,80,000

13

हॉस्पिटल वियर्स के लिए नैचुरल एंटी माइक्रोबियल कोटेड टेक्सटाइल्स

49,76,000

14

बायोइंजीनियर्ड टेक्सटाइल्स एंड मैटेरियल्स मैन्युफैक्चरिंग

50,00,000

15

हेल्‍थ केयर और वेलनेस एप्‍लीकेशन हेतु डिजाइन इंटेलिजेंट वेयरवल्‍स शेप मैमोरी मैटेरियल्‍स वाले नॉवल -टेक्‍सटाइल्‍स

50,00,000

16

बढ़ी हुई मैकेनिकल, कम्‍फर्ट और थर्मल प्रोपर्टीज के साथ प्लाज्मा प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक ठंड की स्थिति में सुरक्षा के लिए स्रिंक रेसिसटेंट, डिटर्जेंट वॉशेवल, कमोफ्लाज डाइड, फॉर इन्फ्रा-रेड वूल क्‍लोदिंग

50,00,000

17

नोवल कंपोजिट मैटेरियल आधारित स्‍पेस डिप्‍लोएबल कम्‍पयूनिकेशन एंटीना

56,50,000

18

वस्‍त्र और औद्योगिक जेडएलडी संयंत्रों में अंतिम अवशेष से रिसोर्स रिकवरी के लिए पायलट स्केल इनोवेटिव जीरो सॉलिड डिस्‍चार्ज (जेडएसडी) प्रणाली का डिजाइन और विकास (सर्कुलेटिरी और सस्‍टेनेबिलिटी)

47,82,250

19

स्मार्ट टेक्सटाइल वियरेबल: इनोवेटिव स्‍ट्रेस मैनेजमेंट के माध्यम से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाना

50,00,000

20

मैंसटुरल हाइजिन के लिए एक सस्‍टेनेबल और इनोवेटिव सॉल्‍यूशन के रूप में फ्लशेबल सैनिटरी पैड

56,00,000

21

सस्टेनेबल और मल्‍टी फंक्‍सनल प्रोटेक्टिव के रूप में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और यूवी-प्रोटेक्टिव पाइनएपल फैब्रिक का विकास, जिसमें बेहतर मैकेनिकल और कम्‍फर्ट के गुण हैं।

50,00,000

22

स्पाइडर सिल्क टेक्नोलॉजी युक्‍त उच्च निष्‍पादन वाले सस्‍टेनेबल फाइबर को तैयार करना

50,00,000

23

बायोमैटेरियल्स पर आधारित उन्नत चिकित्सा वस्त्र उत्पादों का विकास

32,50,000

24

हाई-ऑल्टिट्यूड एडवेंचर स्‍पोर्ट और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उच्च-निष्‍पादन वाले स्‍पोर्ट गियर

50,00,000

25

विंटर थर्मल कम्‍फर्ट के लिए स्मार्ट टेक्सटाइल्स

50,00,000

26

इंडियन अनकन्‍वेंशनल नेचुरल फाइबर और इको फ्रेंडली फिनिशेस का उपयोग करके कॉस्मेटो टेक्सटाइल्स/वेलनेस टेक्सटाइल्स का विकास

50,00,000

27

हृदय गति में अनियमितता का पता लगाने के लिए मॉनीटरिंग के लिए स्‍मार्ट वेस्‍ट

50,00,000

28

स्‍पेस एप्‍लीकेशन हेतु तकनीकी वस्त्रों का उपयोग करके हल्की, थर्मल और रेडिएशन शील्डिंग कंपोजिट टाइलों का विकास

23,98,000

29

बिल्डिंग एप्‍लीकेशन हेतु टेक्‍सटाइल वेस्‍ट कंपोजिट पैनल

50,00,000

30

निहित एंटीमाइक्रोवियल वुंड ड्रेसिंग मैटेरियल तथा कवरऑल के विकास के लिए फाइन काउंट हेम्‍प यार्न और उसके ब्‍लेंड्स का स्‍वदेशी उत्‍पादन

50,00,000

31

नियोसेंस: कम्फिहग वाइटल मॉनिटरिंग

50,00,000

*****

पीके/केसी/एसएस/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2297578) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil