औषधि विभाग
ओडिशा में बल्क ड्रग पार्क
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2026 3:12PM by PIB Delhi
मंत्रिमंडल ने 20 मार्च, 2020 को बल्क ड्रग पार्कों को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य देश में तीन (3) बल्क ड्रग पार्क स्थापित करना है, जिससे विश्व स्तरीय साझा इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के निर्माण के माध्यम से बल्क ड्रग के उत्पादन की लागत को कम किया जा सके। इससे बल्क ड्रग के उत्पादन को लेकर व्यापक अर्थव्यवस्थाओं के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
बल्क ड्रग पार्क को बढ़ावा देने की योजना के तहत, विभाग को तेरह राज्यों से प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। मूल्यांकन के बाद, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
ओडिशा में बल्क ड्रग पार्क समर्थन योजना और उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) या औषधि विभाग की किसी अन्य केंद्रीय योजना के तहत बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
पीके/केसी/एसकेएस/केके
(रिलीज़ आईडी: 2297607)
आगंतुक पटल : 289