पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
राष्ट्रीय जलमार्ग विकास कार्यक्रम
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2026 3:49PM by PIB Delhi
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के स्वायत्त संगठन, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ( आईडब्ल्यूएआई) ने राष्ट्रीय जलमार्ग (उत्तर पश्चिम)-4 (कृष्णा नदी) पर स्थित मुक्त्याला में रो-रो परिवहन की सुविधा के लिए रो-रो टर्मिनल विकसित किया है। आईडब्ल्यूएआई ने पर्यटन को सुगम बनाने के लिए वर्ष 2024 में आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एपीटीडीसी) को चार फ्लोटिंग जेटी का निर्माण करके सौंप दिया है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के हरिश्चंद्रपुरम में रो-रो टर्मिनल के निर्माण का ठेका भी दिया जा चुका है।
पिछले तीन वर्षों के दौरान एनडब्ल्यू-4 के विकास के लिए आवंटित और उपयोग की गई राशि का विवरण इस प्रकार है:
|
वित्तीय वर्ष
|
आवंटित/उपयोग की गई धनराशि (करोड़ रुपये में)
|
|
2023-24
|
0.67
|
|
2024-25
|
1.22
|
|
2025-26
|
18.28
|
राष्ट्रीय जलमार्ग- (एनडब्ल्यू)4 पर वर्ष 2025-26 के दौरान माल और यात्री आवागमन क्रमशः 5.71 मिलियन टन और 2.34 मिलियन टन रहा।
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के इब्राहिमपटनम में राज्य सिंचाई विभाग की 3.80 एकड़ भूमि का हस्तांतरण, एनडब्ल्यू-4 पर रो-रो टर्मिनल सुविधाओं के विकास के लिए प्रगति पर है। विजयवाड़ा-मुक्त्याला खंड में सुरक्षित नौवहन के लिए पर्याप्त जल स्तर की उपलब्धता पुलिचिनतला बांध से नियमित रूप से छोड़े जाने वाले जल पर निर्भर करती है, जिसके परिणामस्वरूप नौवहन की स्थिति में मौसमी बदलाव होता है। इसके अलावा, निचले स्तर के पुल, पुराने नौवहन लॉक और अतिक्रमण आदि एनडब्ल्यू-4 पर विकास और नौवहन को प्रभावित करती है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/जेके/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2297756)
आगंतुक पटल : 117