|
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
लाइटहाउस पर्यटन और समुद्री विरासत
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2026 3:46PM by PIB Delhi
लाइटहाउस (प्रकाशस्तंभ) मुख्य रूप से सुरक्षित और कुशल समुद्री नौवहन सुनिश्चित करने के लिए समुद्री नौवहन में एक सहायक के रूप में कार्य करते हैं। इस मुख्य कार्य के अतिरिक्त, सरकार भारत की समुद्री विरासत के संरक्षण और शैक्षिक, सांस्कृतिक और पर्यटन उद्देश्यों को बढ़ावा देने की अपनी परिकल्पना के अनुरूप प्रकाशस्तंभ पर्यटन को समुद्री नौवहन सहायता अधिनियम, 2021 की धारा 23 के तहत प्रोत्साहित कर रही है।
इस पहल के अंतर्गत, चेन्नई, महाबलीपुरम, अलाप्पुझा, कन्नूर, मुत्तोम, द्वारका और गोपनाथ में लाइटहाउस संग्रहालय स्थापित किए गए हैं, ताकि प्रकाशस्तंभ प्रौद्योगिकी के विकास और भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित किया जा सके। इस पहल के तहत, सरकार के ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व को संरक्षित करने के दृष्टिकोण के अंतर्गत, देश भर के 75 प्रकाशस्तंभों में पर्यटन सुविधाएं विकसित की गई हैं। चिन्हित प्रकाशस्तंभों में कैफेटेरिया, सुंदर उद्यान, गजेबो, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, प्रकाश और ध्वनि शो, आंतरिक मार्ग, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल सुविधाएं, एम्फीथिएटर और लिफ्ट जैसी पर्यटक सुविधाएं विकसित की गई हैं। पर्यटन सुविधाओं वाले प्रकाशस्तंभों की सूची अनुलग्नक के रूप में संलग्न है।
अनुलग्नक
पर्यटन उद्देश्यों के लिए विकसित किए गए 75 प्रकाशस्तंभों की राज्यवार सूची
|
क्र.सं.
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
प्रकाशस्तंभ का नाम
|
|
1
|
गुजरात
|
मांडवी लाइटहाउस, रावलपीर लाइटहाउस, सामियानी लाइटहाउस, ओखा लाइटहाउस, कच्छीगढ़ लाइटहाउस, पोरबंदर लाइटहाउस, मंगरोल लाइटहाउस, जाफराबाद लाइटहाउस, जेगरी लाइटहाउस, अलंग लाइटहाउस, घोघा लाइटहाउस, हजीरा लाइटहाउस, वलसाड खादी लाइटहाउस, गोपनाथ लाइटहाउस, वेरावल लाइटहाउस, द्वारका लाइटहाउस, उमरगांव लाइटहाउस।
|
|
2
|
गोवा
|
अगुआडा लाइटहाउस,
|
|
3
|
कर्नाटक
|
ताड़ी लाइटहाउस, भटकल लाइटहाउस, कौप लाइटहाउस, सुरथकल लाइटहाउस, कुंडापुर लाइटहाउस।
|
|
4
|
केरल
|
कन्नूर लाइटहाउस, पोन्नानी लाइटहाउस, चेतवई लाइटहाउस, वाइपिन लाइटहाउस, अलाप्पुझा लाइटहाउस, वलियाजिकल लाइटहाउस, थंगासेरी लाइटहाउस, अंजेंगो लाइटहाउस, विझिंजम लाइटहाउस, अझिकोड लाइटहाउस, कडालूर पॉइंट लाइटहाउस।
|
|
5
|
तमिलनाडु
|
कन्याकुमारी लाइटहाउस, कुथेनकुली लाइटहाउस, मनप्पाड लाइटहाउस, किलक्करई लाइटहाउस, धनुषकोडी लाइटहाउस, पम्बन लाइटहाउस, कराईकल लाइटहाउस, मल्लीपट्टिनम लाइटहाउस, कोडिक्कराई लाइटहाउस, नागपट्टिनम लाइटहाउस, पूमपुहार लाइटहाउस, पुलिकट लाइटहाउस, मुट्टम पॉइंट लाइटहाउस, महाबलीपुरम लाइटहाउस, चेन्नई लाइटहाउस।
|
|
6
|
आंध्र प्रदेश
|
रामायपट्टनम लाइटहाउस, मछलीपट्टनम लाइटहाउस, अंतरवेदी लाइटहाउस, सैक्रामेंटो लाइटहाउस, वकलापुडी लाइटहाउस, सांतापल्ली लाइटहाउस, कलिंगपट्टनम लाइटहाउस, बरुवा लाइटहाउस, वोडारेवु लाइटहाउस, पुदीमदका लाइटहाउस।
|
|
7
|
ओडिशा
|
गोपालपुर प्रकाशस्तंभ, पुरी प्रकाशस्तंभ, चंद्रभागा प्रकाशस्तंभ, पारादीप प्रकाशस्तंभ, फाल्स प्वाइंट प्रकाशस्तंभ
|
|
8
|
पश्चिम
बंगाल
|
ताजपुर प्रकाशस्तंभ, दरियापुर प्रकाशस्तंभ, सागर द्वीप प्रकाशस्तंभ
|
|
9
|
महाराष्ट्र
|
उत्तान पॉइंट लाइटहाउस, कोरलाई फोर्ट लाइटहाउस, जयगढ़ लाइटहाउस, रत्नागिरी लाइटहाउस, वेंगुर्ला पॉइंट लाइटहाउस, केल्शी लाइटहाउस
|
|
10
|
अंडमान और
निकोबार द्वीप समूह
|
नॉर्थ पॉइंट लाइटहाउस, कीटिंग पॉइंट लाइटहाउस।
|
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
पीके/केसी/एसकेएस/केके
(रिलीज़ आईडी: 2297768)
|