गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फोरेंसिक विज्ञान संस्थान

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 4:07PM by PIB Delhi

गृह राज्य मंत्री श्री बांदी संजय कुमार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने वर्ष 2020 में संसदीय अधिनियम के तहत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की स्थापना की है। इसका उद्देश्य अनुप्रयुक्त व्यवहार विज्ञान अध्ययन, विधि, अपराध विज्ञान और अन्य संबद्ध क्षेत्रों तथा प्रौद्योगिकी और अन्य संबंधित क्षेत्रों के साथ फोरेंसिक विज्ञान क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान को सुगम बनाना इसे बढ़ावा देना तथा उत्कृष्टता प्राप्त करना है।

गांधीनगर (गुजरात) और दिल्ली में स्थित एनएफएसयू के प्रारंभिक परिसरों के अलावा, गोवा, अगरतला (त्रिपुरा), भोपाल (मध्य प्रदेश), धारवाड़ (कर्नाटक), गुवाहाटी (असम), नागपुर (महाराष्ट्र), खुर्दा (ओडिशा), रायपुर (छत्तीसगढ़), चेंगलपट्टू (तमिलनाडु), राजस्थान, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में एनएफएसयू के 14 अतिरिक्त परिसर स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने इम्फाल (मणिपुर) और पुणे (महाराष्ट्र) में प्रशिक्षण अकादमियां भी स्थापित की हैं।

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2297817) आगंतुक पटल : 89
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Telugu