आयुष
सार्वजनिक स्वास्थ्य में योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2026 5:28PM by PIB Delhi
आयुष मंत्रालय व्यापक जन जागरूकता के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) योजना के तहत, आयुष चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने और उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस योजना के अंतर्गत, मंत्रालय राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आरोग्य मेलों का आयोजन करता है, जिनमें योग और प्राकृतिक चिकित्सा सहित आयुष की सभी प्रणालियां शामिल होती है। इसमें योग उत्सवों का आयोजन और आयुष प्रणाली के महत्वपूर्ण दिवसों का उत्सव मनाना भी सम्मिलित है, जैसे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जो प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों और प्रणालियों तथा स्वस्थ जीवनशैली और कल्याण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का विवरण और उन पर किए गए व्यय का विवरण अनुलग्नक I में दिया गया है। इन आयोजनों के अंतर्गत लाभार्थियों की भागीदारी केवल शारीरिक सहभागिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह योजना लाभार्थियों को वास्तविक भागीदारी और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर डिजिटल माध्यमों से जोड़कर व्यापक जन जागरूकता भी सुनिश्चित करती है।
अनुलग्नक- I
योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के व्यय का विवरण निम्नलिखित है:
|
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
|
|
क्रम संख्या
|
वित्तीय वर्ष
|
किया गया व्यय
(करोड़ रुपये में)
|
-
|
2023-24
|
24.16
|
-
|
2024-25
|
16.45
|
-
|
2025-26
|
57.38
|
|
राष्ट्रीय स्तर का आरोग्य मेला
|
-
|
2023-24
|
3.60
|
-
|
2024-25
|
0.90
|
-
|
2025-26
|
1.80
|
|
राज्य स्तरीय आरोग्य मेला
|
-
|
2023-24
|
0.35
|
-
|
2024-25
|
1.02
|
-
|
2025-26
|
0.70
|
|
योग पर्व/उत्सव
|
-
|
2023-24
|
-
|
-
|
2024-25
|
0.29
|
-
|
2025-26
|
0.20
|
|
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
|
-
|
2023-24
|
1.33
|
-
|
2024-25
|
0.23
|
-
|
2025-26
|
0.60
|
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***.*.
पीके/केसी/एसकेजे/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2297839)
आगंतुक पटल : 99