इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के 'समृद्ध' कार्यक्रम ने एक्सीलेटर-संचालित नवाचार के माध्यम से 5 स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान की; कार्यक्रम के तहत 1.81 करोड़ रुपये जारी किए

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2026 1:38PM by PIB Delhi

उत्पाद नवाचार, विकास और संवर्धन कार्यक्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप एक्सेलेरेटर कार्यक्रम 'समृद्ध'  को हेल्थ-टेक, एड-टेक, एग्री-टेक, कंज्यूमर-टेक, फिन-टेक, सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस और सस्टेनेबिलिटी क्षेत्रों में मौजूदा और आगामी एक्सेलेरेटर के माध्यम से लगभग 300 स्टार्टअप को गति देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कार्यक्रम 31 जनवरी, 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पिछले पांच वर्षों के दौरान, आंध्र प्रदेश राज्य के 7 एक्सेलरेटरों ने ‘समृद्ध’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘रुचि अभिव्यक्ति’ प्रस्तुत की। इनमें से एक-एक एक्सेलेरेटर अनंतपुरमु, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों से था, जबकि चार एक्सेलेरेटर विशाखापत्तनम जिले से थे। इनमें से एक एक्सेलेरेटर अर्थात् विशाखापत्तनम जिले में स्थित एआईसी एसटीपीआईनेक्स्ट इनिशिएटिव्स द्वारा कल्पतरु उत्कृष्टता केंद्र का चयन कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए किया गया था।

‘समृद्ध’ कार्यक्रम के तहत, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के तहत एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब एक्सेलेरेटर कार्यक्रम के मात्रात्मक और गुणात्मक मापदंडों के आधार पर चयनित एक्सेलेरेटरों के प्रदर्शन की निगरानी और मूल्यांकन करता है, जो वार्षिक आधार पर समर्थित स्टार्टअप के राजस्व और मूल्यांकन वृद्धि को भी ट्रैक करता है।

‘समृद्ध’ कार्यक्रम, कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुसार, चयनित एक्सेलेरेटरों को प्रति स्टार्टअप 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करता है, साथ ही स्टार्टअप्स को अधिकतम 40 लाख रुपये तक की मैचिंग फंडिंग प्रदान करता है। आंध्र प्रदेश में, चयनित एक्सेलेरेटर, कल्पतरु सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, विशाखापत्तनम के माध्यम से 5 स्टार्टअप का चयन किया गया और उन्हें सहायता प्रदान की गई। समर्थित स्टार्टअप इस प्रकार हैं:

चयनित एक्सेलेरेटर

स्टार्टअप

कल्पतरु सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, एआईसी एसटीपीआईनेक्स्ट, विशाखापत्तनम

  1. एयरोग्रैविटी प्राइवेट लिमिटेड
  2. कायरोविजन प्राइवेट लिमिटेड
  3. एप्सम लैब्स प्राइवेट लिमिटेड
  4. स्क्रैपटेकीज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
  5. वोप्टीमाइज क्लाइमेट टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड

इसके अलावा, चयनित एक्सीलेटर कल्पतरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एआईसी एसटीपीआईनेक्स्ट, विशाखापत्तनम को 1.81 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

यह जानकारी इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 07.08.2026 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2298255) आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu