सूचना और प्रसारण मंत्रालय
नेशनल एआई स्किलिंग पहल के प्रथम चरण में 60,253 लोगों ने पंजीकरण कराया;
विद्यार्थियों को उद्योग के हिसाब से ज़रूरी एआई कौशल प्रदान करने के लिए आईआईसीटी और निजी क्षेत्र के साझेदारों ने मिलकर करिकुलम तैयार किया
प्रविष्टि तिथि:
12 AUG 2026 2:10PM by PIB Delhi
नेशनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किलिंग पहल के प्रथम चरण में अब तक कुल 60,253 लोगों ने आवेदन किया है और पंजीकरण कराया है।
इस कार्यक्रम के पहले चरण के 2 मॉड्यूल पूरे करने वाले लोगों की कुल संख्या 4620 है और सभी 4 मॉड्यूल पूरे करने वालों की संख्या 552 है।
कार्यक्रम के पहले चरण में चार मॉड्यूल शामिल हैं जिनकी कुल अवधि 33 घंटे है और इन्हें दो लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए पढ़ाया जाता है। पहले चरण के मॉड्यूल की जानकारी इस प्रकार है: -
प्लेटफ़ॉर्म 1:
मॉड्यूल 1: एआई एसेंशियल्स – दैनिक उत्पादकता बढ़ाने, डेटा को एक साथ लाने और कंटेंट बनाने के लिए प्रैक्टिकल स्किल्स सीखना।
मॉड्यूल 2: प्रॉम्प्टिंग एसेंशियल्स – प्रोफेशनल प्रॉम्प्ट लिखने का तरीका (फ़्रेमवर्क)।
प्लेटफ़ॉर्म 2:
मॉड्यूल 3: जेनरेटिव एआई का परिचय – लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की बुनियादी बातें और ज़िम्मेदार एआई दिशानिर्देशों को समझना।
मॉड्यूल 4: जेनरेटिव एआई लीडर – वर्कफ़्लो ऑटोमेशन और रणनीतिक Gen एआई संगठनात्मक बदलाव में निपुणता हासिल करना।
दूसरे चरण की जानकारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसमें करिकुलम, मॉड्यूल और कोर्स की अवधि शामिल है।
बुनियादी और प्रैक्टिकल एआई स्किल्स सिखाने के लिए आईआईसीटी और निजी क्षेत्र के साझेदारों ने मिलकर करिकुलम डिज़ाइन और विकसित किया है। एडवांस्ड स्किलिंग का हिस्सा आईआईसीटी द्वारा संयुक्त सर्टिफ़िकेशन के लिए चलाया जाता है।
सरकार की भूमिका रणनीतिक दिशा देना और आईआईसीटी के ज़रिए कार्यक्रम को लागू करने में सहायता करना रही है। इसका उद्देश्य एआई साक्षरता बढ़ाना और विद्यार्थियों को उद्योग के हिसाब से ज़रूरी डिजिटल कौशल देना है।
यह जानकारी सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज लोकसभा में एडवोकेट गोवाल कागडा पडवी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*******
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2298365)
आगंतुक पटल : 115