सहकारिता मंत्रालय
त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) में नए पाठ्यक्रम
प्रविष्टि तिथि:
12 AUG 2026 5:14PM by PIB Delhi
यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दौरान तीन नए एमबीए कार्यक्रम शुरू किए:
- सहकारी प्रबंधन में एमबीए
- सहकारी बैंकिंग और वित्त में एमबीए
- एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए
यूनिवर्सिटी ने सहकारी समितियों के पेशेवर प्रबंधन के लिए पांच प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी तैयार किए हैं । इन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के नाम निम्नानुसार हैं:
- पैक्स (प्राथमिक कृषि क्रेडिट समिति) के सचिवों और कर्मचारियों के लिए व्यवसाय प्रबंधन और शासन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
- प्राथमिक मात्स्यिकी सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों के लिए व्यवसाय प्रबंधन और शासन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
- डेयरी सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों के लिए व्यवसाय प्रबंधन और शासन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
- जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के निदेशक मंडल के लिए नेतृत्व विकास में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
- सहकारी बैंकों के लिए साइबर सुरक्षा में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
ये पाठ्यक्रम पैक्स, मात्स्यिकी सहकारी समितियों, डेयरी सहकारी समितियों और डीसीसीबी की आवश्यकता के अनुरूप हैं ।
जबकि नए एमबीए कार्यक्रम वर्ष 2025-26 में शुरू किए गए हैं, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम वर्ष 2026-27 के दौरान निर्धारित हैं ।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2298391)
आगंतुक पटल : 81