सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सुरक्षित और किफायती आवास के माध्यम से कन्याओं का सशक्तिकरण: मणिपुर में उच्च शिक्षा तक पहुँच में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभियान कैसे सहायता कर रहा है


धनामंजुरी विश्वविद्यालय, इंफाल वेस्ट, मणिपुर में 100-बेडवाला अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास तीन करोड़ पचास लाख रुपये की लागत पर निर्मित

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2026 6:02PM by PIB Delhi

दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिये सुरक्षित और किफायती आवास तक पहुँच उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस आवश्यकता को समझते हुए, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभियान की छात्रावास घटक के अन्तर्गत धनामंजुरी विश्वविद्यालय, इंफाल वेस्ट, मणिपुर में सौ शय्या के लिये अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का निर्माण किया गया। यह सुविधा विभिन्न समुदायों की छात्राओं द्वारा उपयोग की जा रही है, जिनमें दूर-दराज मणिपुर के क्षेत्रों से आने वाली अनुसूचित जाति की छात्राएँ भी लाभान्वित हैं।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभियान के अन्तर्गत 2022–23 में तीन करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से निर्मित यह छात्रावास राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण भागों से आने वाली कन्या छात्राओं के लिये उच्च शिक्षा तक पहुँच को उल्लेखनीय रूप से सुलभ बनाता है। धनामंजुरी विश्वविद्यालय मणिपुर के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है और यह समस्त जिलों से छात्रों को आकर्षित करता है, इसलिए सुलभ आवासीय सुविधाएँ उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के लिये महत्वपूर्ण समर्थन बनकर उभरती हैं।

धनामंजुरी विश्वविद्यालय, इंफाल वेस्ट में सौ शय्याीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास

यह छात्रावास सुरक्षित और किफायती आवास प्रदान करता है, जिससे छात्राएँ प्रतिदिन की यात्रा या निजी आवास से जुड़ी कठिनाइयों के बिना उच्च शिक्षा जारी रख सकती हैं। यह सुविधा विशेषकर उन कन्याओं के लिये एक महत्वपूर्ण सहारा बन चुकी है जो मणिपुर के दूरस्थ भागों से आती  हैं और बेहतर शैक्षिक अवसर एवं अकादमिक विकास चाहती हैं।

छात्रावास सुविधा दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली कन्याओं के उच्च शिक्षा के समर्थन के लिये

इस हस्तक्षेप का प्रभाव इसकी उपयोगिता में परिलक्षित होता है। 29 मई 2026 तक, छात्रावास में 76 छात्राएँ निवासरत थीं। विश्वविद्यालय के निकट आवासीय सहायता प्रदान करके यह सुविधा छात्राओं को आवास व आवागमन संबंधी चुनौतियों पर विजय पाने में सहायता कर रही है और सुरक्षित व सहायक वातावरण में उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने में योगदान दे रही है।

सुरक्षित आवास | किफायती प्रवास | उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुँच

धनामंजुरी विश्वविद्यालय में स्थित यह सौ शय्या वाली अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास दर्शाता है कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभियान के अन्तर्गत लक्षित शैक्षिक अवसंरचना कैसे दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के लिये उच्च शिक्षा तक पहुँच को मज़बूत कर सकती है। सुरक्षित और किफायती आवास प्रदान करके यह पहल कन्याओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहायता कर रही है और उनके अकादमिक विकास के लिये एक मजबूत आधार तैयार कर रही है।

********

पीके /केसी /एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2298583) आगंतुक पटल : 27
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Kannada