रेल मंत्रालय
भारतीय रेलवे ने उत्तर पूर्वी रेलवे के इज़्ज़तनगर डिवीजन के 660 किलोमीटर मार्ग पर 295 करोड़ रुपये की लागत से कवच वर्जन 4.0 लगाने की मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
12 AUG 2026 4:31PM by PIB Delhi
भारतीय रेलवे ने उत्तर पूर्वी रेलवे (NER) के इज्जतनगर डिवीजन के 660 किलोमीटर मार्ग पर 295 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कवच वर्जन 4.0 प्रावधान को मंजूरी दे दी है।
इस कार्य को "भारतीय रेलवे के शेष खंडों पर लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (LTE) के संचार बैकबोन के साथ कवच उपलब्ध कराने" नामक व्यापक परियोजना के तहत मंजूरी दी गई है।
कवच भारत की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) प्रणाली है, जिसे ट्रेनों की आवाजाही की निरंतर निगरानी के माध्यम से सिग्नल पास्ड एट डेंजर (SPAD) की घटनाओं और ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाती है, ट्रेनों को अधिकतम अनुमत गति पर सुरक्षित रूप से चलने में सक्षम बनाती है, परिचालन विश्वसनीयता में सुधार करती है और घने कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों में भी सुरक्षित ट्रेन संचालन में सहायता करती है।
स्वीकृत कार्य में उत्तर पूर्वी रेलवे के इज़्ज़तनगर डिवीजन के शेष खंड शामिल हैं। कवच संस्करण 4.0 के प्रावधान से चिन्हित रेलवे खंडों पर सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत किया जाएगा।
*****
पीके/केसी/जेएस
(रिलीज़ आईडी: 2298752)
आगंतुक पटल : 30