जनजातीय कार्य मंत्रालय
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की स्थिति
प्रविष्टि तिथि:
13 AUG 2026 1:54PM by PIB Delhi
जनजातीय कार्य मंत्रालय जनजातीय छात्रों को स्थानीय कला और संस्कृति को संरक्षित करते हुए उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की योजना को लागू कर रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार, 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति की आबादी और कम से कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों वाले जनजातीय बहुल ब्लॉकों में ईएमआरएस स्थापित किए गए हैं। आज की तारीख तक, 728 ईएमआरएस अनुमोदित किए गए हैं, जिनमें से पूरे देश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान 156593 छात्रों के नामांकन के साथ 508 क्रियाशील हैं। तेलंगाना राज्य में 23 ईएमआरएस को मंजूरी दी गई है और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान नामांकित 10199 छात्रों के साथ ये सभी क्रियाशील हैं।
देश भर में ईएमआरएस में शिक्षा की गुणवत्ता और खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आधुनिक शिक्षण सहायता के साथ सुसज्जित कक्षाएं, ब्रिज पाठ्यक्रम, उपचारात्मक (सुधारात्मक) कक्षाएं, विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, विविध शिक्षण संसाधनों के साथ पुस्तकालय, खेल के मैदान और खेल उपकरण, संगीत, कला और खेल जैसी पाठ्येतर गतिविधियों के लिए सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट कक्षाएं, इंटरनेट पहुँच के साथ कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास और परिधान पर व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, मोटर वाहन, एआर/वीआर, एआई, सौंदर्य और आरोग्यता, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स और खुदरा (रिटेल) इत्यादि जैसे विभिन्न कदम उठाए गए हैं।
जनजातीय संस्कृति, भाषा और पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण और संवर्धन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) योजना के उद्देश्य का अभिन्न अंग है। इसे प्राप्त करने के लिए, जनजातीय समुदायों की संस्कृति, परंपराओं, कला, शिल्प और विरासत को प्रदर्शित करने और संरक्षित करने के लिए ईएमआरएस में जनजातीय कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। छात्रों को देश की विविध जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में जानने, उनकी सराहना करने और उनका जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय भाषा शिक्षकों की भर्ती ईएमआरएस में की जाती है, जिससे छात्र अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को सीख सकते हैं और उन्हें संरक्षित कर सकते हैं।
तेलंगाना राज्य में ईएमआरएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत और क्रियाशील स्कूलों की स्थिति अनुलग्नक में दी गई है।
अनुलग्नक
तेलंगाना राज्य में ईएमआरएस की स्थिति
|
क्र.सं.
|
जिला
|
ब्लॉक/तालुका
|
स्थान अनुमोदन वर्ष
|
क्रियाशील होने का वर्ष
|
निर्माण स्थिति
|
क्रियाशील स्थिति
|
लड़के (नामांकन 2025-26)
|
लड़कियां (नामांकन 2025-26)
|
कुल नामांकन 2025-26
|
|
1
|
आदिलाबाद
|
इन्दरवेली
|
2020-21
|
2020-21
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
216
|
234
|
450
|
|
2
|
आदिलाबाद
|
नारनूर
|
1997-98
|
1998-99
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
232
|
188
|
420
|
|
3
|
आदिलाबाद
|
उत्नूर
|
2019-20
|
2019-20
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
151
|
324
|
475
|
|
4
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
चेर्ला
|
2020-21
|
2020-21
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
214
|
222
|
436
|
|
5
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
दम्मापेटा
|
2015-16
|
2017-18
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
145
|
309
|
454
|
|
6
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
डुम्मुगुडेम
|
2020-21
|
2020-21
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
223
|
222
|
445
|
|
7
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
गुंडाला
|
2019-20
|
2019-20
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
143
|
272
|
415
|
|
8
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
मुलकालापल्ले
|
2020-21
|
2020-21
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
219
|
217
|
436
|
|
9
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
पलवांचा
|
2017-18
|
2018-19
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
148
|
302
|
450
|
|
10
|
भद्राद्रि कोठागुडेम
|
तेकुलापल्ले
|
2018-19
|
2019-20
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
303
|
142
|
445
|
|
11
|
कामारेड्डी
|
गांधारी
|
1998-99
|
1998-99
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
308
|
134
|
442
|
|
12
|
खम्मम
|
सिंगरेनी
|
2020-21
|
2020-21
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
220
|
210
|
430
|
|
13
|
कोमाराम भीम आसिफाबाद
|
सिरपुर
|
2018-19
|
2019-20
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
315
|
139
|
454
|
|
14
|
महबुबाबाद
|
बय्याराम
|
2019-20
|
2019-20
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
144
|
299
|
443
|
|
15
|
महबुबाबाद
|
गुदुर
|
2020-21
|
2020-21
|
प्रगति पर है
|
क्रियाशील
|
197
|
194
|
391
|
|
16
|
महबुबाबाद
|
कोठागुडेम
|
2020-21
|
2020-21
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
228
|
214
|
442
|
|
17
|
महबुबाबाद
|
कुरवी
|
1997-98
|
1998-99
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
147
|
323
|
470
|
|
18
|
महबुबाबाद
|
कुरवी
|
2014-15
|
2015-16
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
149
|
310
|
459
|
|
19
|
महबूबनगर
|
बालानगर
|
1997-98
|
1998-99
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
313
|
140
|
453
|
|
20
|
नगरकुरनूल
|
जडचेरला
|
2017-18
|
2018-19
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
308
|
149
|
457
|
|
21
|
निजामाबाद
|
इंडलवाई
|
2015-16
|
2017-18
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
151
|
316
|
467
|
|
22
|
राजन्ना सिरसिला
|
कोनारावपेट
|
2003-04
|
2004-05
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
331
|
92
|
423
|
|
23
|
राजन्ना सिरसिला
|
येल्लारेड्डीपेट
|
1998-99
|
1998-99
|
पूरा हो गया
|
क्रियाशील
|
145
|
297
|
442
|
|
|
कुल
|
4950
|
5249
|
10199
|
जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
पीके/केसी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2299148)
आगंतुक पटल : 33