सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
मंत्रालय "स्नेहा - स्टोरीज़ ऑफ नर्चरिंग, एंगेजमेंट, हैप्पीनेस एंड एक्टिव एजिंग" नामक ई-पुस्तक लॉन्च करेगा
प्रविष्टि तिथि:
13 AUG 2026 6:50PM by PIB Delhi
माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी), नई दिल्ली में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि, संसद के सबसे वरिष्ठ सदस्य, राष्ट्रीय आयोग, बुढ़ापे से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ नागरिक संघों और पेंशनभोगी संघों के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

परिषद वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी। उम्मीद है कि इन चर्चाओं से अलग-अलग मंत्रालयों के बीच तालमेल और मज़बूत होगा। इसके साथ ही, विकसित भारत @2047 के विज़न के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान, सुरक्षा, भागीदारी और भलाई सुनिश्चित करने के सरकार की प्रतिबद्धता को और बल मिलेगा।
इस अवसर पर, मंत्रालय "स्नेहा - स्टोरीज़ ऑफ नर्चरिंग, एंगेजमेंट, हैप्पीनेस एंड एक्टिव एजिंग" लॉन्च करेगा, जो अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक वरिष्ठ नागरिक प्रभाग के प्रमुख कार्यों, पहलों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक ई-पुस्तक है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, संरक्षण और सशक्तीकरण से संबंधित मुद्दों पर भारत सरकार की शीर्ष सलाहकार संस्था, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) का पुनर्गठन दिनांक 17 फरवरी, 2012 के राजपत्र अधिसूचना द्वारा किया गया है।
*****
पीके/केसी/एमके
(रिलीज़ आईडी: 2299194)
आगंतुक पटल : 85