उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2026 3:34PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में आयोजित होने वाले कई अकादमिक, स्‍मृति और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

16 अगस्त को अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

वे चेन्नई के टी नगर स्थित वाणी महल में नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री ला. गणेशन की पहली पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भी हिस्‍सा लेंगे।

इसके बाद श्री सीपी राधाकृष्णन चेन्नई के डीजी वैष्णव कॉलेज सभागार में हिंदू मुन्नानी के संस्थापक स्वर्गीय श्री के. रामगोपालन के विचारों और लेखों पर आधारित पुस्तक ' इकोज ऑफ ए नेशनलिस्‍ट माइन' के विमोचन समारोह में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति 17 अगस्त को थिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।

इसके बाद वे तंजावुर में एसएएसटीआरए डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूबी और रजत जयंती समापन समारोह में भाग लेंगे।

****

पीके/केसी/आईएम/एसके 


(रिलीज़ आईडी: 2299486) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Malayalam