इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय 21 अगस्त को इस्पात आयात से जुड़े मुद्दों पर ओपन हाउस आयोजित करेगा

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2026 5:46PM by PIB Delhi

इस्पात मंत्रालय 21 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 की तीसरी मंजिल के स्टील रूम में इस्पात के आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए ओपन हाउस आयोजित करेगा। कंपनियाँ और एसोसिएशन उपर्युक्त विषयों से संबंधित मुद्दे ओपन हाउस में प्रस्तुत कर सकते हैं। ओपन हाउस में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि पर समय स्लॉट की पुष्टि प्राप्त करने हेतु ई-मेल tech-steel[at]nic[dot]in पर भेजे जा सकते हैं।

ई-मेल भेजते समय निम्नलिखित जानकारी शामिल की जा सकती है:

1.कंपनी/एसोसिएशन का नाम

2.उद्योग और उत्पाद का प्रकार – ऑटो/एयरोस्पेस/दूरसंचार/रक्षा आदि

3.मुद्दा SIMS/SARAL SIMS/QCO छूट से संबंधित है

4.SIMS/SARAL SIMS/QCO छूट आवेदन का संदर्भ, यदि कोई हो

5.संक्षेप में मुद्दा (अधिकतम 50 शब्द)

6.प्रतिभागी का नाम और पदनाम (तृतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व स्वीकार्य नहीं है)

7.प्रतिभागी का संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर और ई-मेल)

ओपन हाउस सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा और ई-मेल के माध्यम से विशिष्ट समय स्लॉट की जानकारी दी जाएगी। व्यवस्थागत चुनौतियों के कारण मौके पर आकर भाग लेना संभव नहीं होगा और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संगठन से केवल एक प्रतिनिधि को अनुमति दी जाएगी।

इस्पात आयात से संबंधित SIMS/SARAL SIMS/QCO छूट से जुड़े मुद्दों वाली किसी भी कंपनी या एसोसिएशन को सलाह दी जाती है कि वे 18 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक उपर्युक्त ई-मेल पर अपना अनुरोध भेज दें, ताकि समय स्लॉट की पुष्टि की जा सके।

***

पीके/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2299516) आगंतुक पटल : 63
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu