प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
17 AUG 2026 3:14PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे में मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया:
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे के मद्देनजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।
***
पीके/केसी/एकेवी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2300464)
आगंतुक पटल : 88
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Punjabi
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam